पहली ही फिल्म से बने नेशनल क्रश, फिर 40 फिल्में हुईं बंद, जानें अब कहां हैं 'मोहब्बतें' फिल्म का ये एक्टर
Jay Shah congratulates Joe Root: टेस्ट में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने पर जय शाह ने जो रूट को जमकर दी बधाई
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन
विराट कोहली बनाम रिकी पोंटिंग, कौन बेहतर टेस्ट कैप्टन? आंकड़ों से समझिए
हमास को लेकर सख्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल को दी गाजा में सैन्य अभियान तेज करने की छूट
What is Retired Hurt: क्या होता है रिटायर्ड हर्ट? क्या दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकता है बल्लेबाज
तो क्या भैंसों के सींग ऐसी भी होती हैं, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
PM Modi: आज तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा
Joe Root Salary: जो रूट को कितनी सैलरी देता है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड? जानते हैं कितनी है उनकी नेट वर्थ

आजाद हुआ बलूचिस्तान तो भारतीयों के लिए हिंगलाज माता और कटासराज मंदिर तक पहुंच होगी आसान

आजाद हुआ बलूचिस्तान तो भारतीयों के लिए हिंगलाज माता और कटासराज मंदिर तक पहुंच होगी आसान

आजाद हुआ बलूचिस्तान तो भारतीयों के लिए हिंगलाज माता और कटासराज मंदिर तक पहुंच होगी आसान

author-image
IANS
New Update
अगर आजाद हुआ बलूचिस्तान तो भारतीयों के लिए हिंगलाज माता और कटासराज मंदिर तक पहुंच होगी आसान

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत ने खुद को अलग और स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। वहां के नेताओं का कहना है कि वे अब पाकिस्तान के साथ नहीं रह सकते हैं और अब बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र है। इसके साथ ही, बलूचों ने भारत और संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी है कि बलूचिस्तान को एक अलग देश का दर्जा दिया जाए।

जिस तरह से बलूचों द्वारा आए दिन पाकिस्तानी सेना और सैन्य इकाइयों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी दी जा रही है, उससे साफ है कि अगल राष्ट्र की मांग रुकने वाली नहीं है। अगर बलूचिस्तान एक स्वतंत्र देश हो जाता है, तो देश के हिंदुओं के लिए दो बड़े और ऐतिहासिक मंदिरों के द्वार खुल जाएंगे: पहला हिंगलाज माता मंदिर और दूसरा कटासराज मंदिर।

जिस तरह से भारतीय सिख समुदाय के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाया गया और गुरुद्वारा दरबार साहिब तक पहुंच आसान हुई, ठीक उसी तरह से हिंगलाज माता मंदिर और कटासराज मंदिर के द्वार भारतीय हिंदू के लिए खुल सकते हैं।

बलूचिस्तान के अगल देश बनने से वहां स्थित हिंगलाज माता मंदिर तक भारतीयों की सीधी पहुंच होगी, क्योंकि फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण यहां तक हिंदुओं की पहुंच सीमित है। यह मंदिर भारत के हिंदुओं के लिए खास महत्व रखता है, जहां भारतीयों की पहुंच बहुत कम है।

हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में स्थित एक प्राचीन और अत्यंत पवित्र मंदिर है। यह मंदिर हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसे हिंगलाज शक्तिपीठ भी कहा जाता है।

मान्यता है कि जब भगवान शिव माता सती के शव को लेकर विचरण कर रहे थे, तब भगवान विष्णु ने सती के शरीर के टुकड़े किए, और जहां-जहां ये गिरे वहां शक्तिपीठ बने। हिंगलाज वह स्थान है जहां माता सती का मस्तक गिरा था।

यह मंदिर हिंगोल नदी के किनारे स्थित है और चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां की देवी को हिंगलाज देवी या नानी मां के नाम से भी पूजा जाता है, खासकर सिंधी और बलूच हिंदू समुदायों में इसका विशेष महत्व है।

इस स्थान की विशेषता यह भी है कि यहां मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी आस्था रखते हैं और देवी को नानी पीर के रूप में मानते हैं। हिंगलाज यात्रा एक कठिन, लेकिन आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण यात्रा मानी जाती है। इसे हिंगलाज तीर्थयात्रा भी कहा जाता है।

इसके साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल में स्थित कटासराज शिव मंदिर भी काफी ऐतिहासिक और पुराना है। यहां भारत-पाकिस्तान तनातनी की वजह से हिंदुओं की पहुंच न के बराबर है, जो बलूचिस्तान के बनने से यहां तक हिंदुओं की पहुंच हो जाएगी।

कटासराज शिव मंदिर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर एक मंदिर-समूह का हिस्सा है, जिसमें कई अन्य छोटे मंदिर भी शामिल हैं। कटासराज मंदिर की विशेषता यहां स्थित पवित्र सरोवर है, जिसे कटास कुंड कहा जाता है।

मान्यता है कि यह सरोवर भगवान शिव के आंसुओं से बना है, जब उन्होंने अपनी पत्नी सती के वियोग में विलाप किया था।

यह मंदिर प्राचीन काल में हिंदू धर्म के शिक्षा और दर्शन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में जाना जाता था। कहा जाता है कि पांडव अपने वनवास के दौरान यहां कुछ समय के लिए रुके थे।

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि महान दार्शनिक और विद्वान आदि शंकराचार्य ने यहां दर्शन का प्रचार-प्रसार किया था।

कटासराज मंदिर परिसर का वास्तुशिल्प हिंदू-बौद्ध शैली का अद्भुत उदाहरण है। हालांकि, विभाजन के बाद इस मंदिर में पूजा कम हो गई। हालांकि, यह आज भी पाकिस्तान में हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।

--आईएएनएस

डीएससी/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment