विराट कोहली बनाम रिकी पोंटिंग, कौन बेहतर टेस्ट कैप्टन? आंकड़ों से समझिए
हमास को लेकर सख्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल को दी गाजा में सैन्य अभियान तेज करने की छूट
What is Retired Hurt: क्या होता है रिटायर्ड हर्ट? क्या दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकता है बल्लेबाज
तो क्या भैंसों के सींग ऐसी भी होती हैं, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
PM Modi: आज तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा
Joe Root Salary: जो रूट को कितनी सैलरी देता है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड? जानते हैं कितनी है उनकी नेट वर्थ
Weather Update: दिल्ली-NCR और यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
आखिर क्यों खास है वो शिव मंदिर, जिसको लेकर आपस में भिड़ गए थाईलैंड और कंबोडिया, लड़ाई लंबा इतिहास
Adult Content Platforms: उल्लू, ऑल्ट बालाजी जैसे 24 OTT प्लेटफॉर्म BAN, अश्लील कंटेट के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई

झारखंड में हेमंत सोरेन हमारे नेता, गठबंधन में कोई समस्या नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

झारखंड में हेमंत सोरेन हमारे नेता, गठबंधन में कोई समस्या नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

झारखंड में हेमंत सोरेन हमारे नेता, गठबंधन में कोई समस्या नहीं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

author-image
IANS
New Update

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

रांची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। चुनावी राज्य झारखंड में राजनीतिक पार्टियां काफी सक्रिय हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी दलों में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। रविवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। अब इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आईएएनएस से खास बातचीत की।

झारखंड में विपक्षी महागठबंधन में घटक दलों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां पर अन्य दलों के साथ कांग्रेस का सामंजस्य कैसा रहेगा? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोगों से सवाल पूछना चाहिए कि वो किसको-किसको सीट देंगे? हम, लोजपा और जेडीयू और भी यूपी की कई पार्टियां शामिल हैं, जो राज्य में नहीं आई हैं, तो वे झारखंड में किस-किस को सीट देंगे।

राजेश ठाकुर ने कहा, जहां तक हमारी बात है, हमने हेमंत सोरेन को नेता माना है, गठबंधन में इसको लेकर कोई समस्या नहीं आने वाली है। हमारे लोग सारी चीजों पर विचार करके सरकार में बने हुए हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुए मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने गए थे। इस दौरान राजनीतिक चर्चा हुई। महिलाओं को लेकर की ज्यादा चर्चा हुई।

बता दें कि झारखंड में चुनावी हवा बह रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों में बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश में मौजूद राष्ट्रीय पार्टियों के प्रभारियों का लगातार दौरा हो रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी गुलाम अहमद मीर और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिन्हा ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।

--आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment