Entertainment News Highlights: रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Entertainment News Live Update: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए, हमारे साथ News Nation के लाइव व्लॉग पर बने रहिए. हम आपको हर एक छोटी से बड़ी अपडेट्स देते रहेंगे.

Entertainment News Live Update: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए, हमारे साथ News Nation के लाइव व्लॉग पर बने रहिए. हम आपको हर एक छोटी से बड़ी अपडेट्स देते रहेंगे.

Sezal Chand Thakur & Uma Sharma
एडिट
New Update
Entertainment News Live Update

Entertainment News Live Update Photograph: (News Nation)

Entertainment News Live Update: इस समय सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. इतना ही नहीं, फिल्म कीवजह से एक्टर अक्षय खन्ना काफी सुर्खियों में हैं.  इसके साथ ही 17 दिसंबर को जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स  अपना बर्थडे मना रहे हैं. दूसरी ओर हाल ही में सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो गया है और अब लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Advertisment

ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News Nation के लाइव में बने रहिए...

  • Dec 17, 2025 21:07 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सोभिता धुलिपला का साड़ी लुक वायरल



  • Dec 17, 2025 20:03 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'तेनु ज़्यादा मोहब्बत' ट्रेंड पर नंबर वन

    कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 13 फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस एक गाना 'तेनु ज़्यादा मोहब्बत' सोशल मीडिया पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा हैं.



  • Dec 17, 2025 19:22 IST

    Entertainment Top News Live Updates: विक्की कौशल का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर विक्की कौशल कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर अपने सॉन्ग पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं.



  • Dec 17, 2025 18:38 IST

    Entertainment Top News Live Updates: रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘झुमका सवा लाख के’ रिलीज हुआ है. जिसमें अक्षरा का खूबसूरत एक्सप्रेशंस, एनर्जेटिक डांस और शानदार परफॉरमेंस फैंस का दिल जीत रही है.



  • Dec 17, 2025 18:30 IST

    Entertainment Top News Live Updates: तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट ने खोली उनकी पोल

    Entertainment Top News Live Updates: 'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल की फिर से स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने पोल खोल दी है. उन्होंने बताया कि उनको अभी तक पूरे पैसे नहीं मिले हैं. साथ ही पुराने कपड़े भी लौटाए नहीं गए हैं. वह कई बार बोल चुकी हैं लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं.



  • Dec 17, 2025 17:19 IST

    Entertainment Top News Live Updates: बदल गई 'इक्कीस' की रिलीज डेट

    धर्मेंद्र की आखिर फिल्म इक्कीस की रिलीज डेट बदल गई है. अब फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. 



  • Dec 17, 2025 16:28 IST

    Entertainment Top News Live Updates: पौलोमी दास की मां का निधन

    Entertainment Top News Live Updates: टीवी एक्ट्रेस पौलोमी दास की मां का निधन हो गया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दर्द जाहिर किया है.



  • Dec 17, 2025 15:54 IST

    Entertainment Top News Live Updates: अक्षय खन्ना ने की वास्तु शांति की पूजा

    अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार रहमान डकैत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच अब उन्होंने अपने अलीबाग वाले घर में वास्तु शांति की पूजा करवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

    यहां पढ़ें अक्षय खन्ना से जुड़ी खबरें- 



  • Dec 17, 2025 15:06 IST

    Entertainment Top News Live Updates: मां जरीन खान को याद कर इमोशनल हुईं सुजैन खान

    मां जरीन खान को याद कर इमोशनल हुईं सुजैन खान, पोस्ट में लिखा- 'हर घड़ी आपकी कमी खलती है.'



  • Dec 17, 2025 14:58 IST

    Entertainment Top News Live Updates: अमिताभ बच्चन ने पोस्टपोन करवाई KBC की शूटिंग

    Entertainment Top News Live Updates: अमिताभ बच्चन शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने शो की शूटिंग पोस्टपोन की क्योंकि कंटेस्टेंट को कुछ फैमिली इमरजेंसी हो गई थी.



  • Dec 17, 2025 14:07 IST

    Entertainment Top News Live Updates: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लगा झटका

    Entertainment Top News Live Updates: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ा झटका लगा है. EOW ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए आईपीसी की धारा 420 और जोड़ दी है. 



  • Dec 17, 2025 13:43 IST

    Entertainment Top News Live Updates: रितेश देशमुख के बर्थडे पर जेनेलिया ने लुटाया प्यार

    रितेश देशमुख के बर्थडे पर पत्नी जेनेलिया ने शेयर की रोमांटिक फोटोज. कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी हार्टबीट'

    रितेश देशमुख से जुड़ी खबर-



  • Dec 17, 2025 13:13 IST

    Entertainment Top News Live Updates: रश्मिका मंदाना ने शेयर की श्रीलंका की वेकेशन फोटोज

    रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीलंका से वेकेशन फोटोज शेयर की हैं. इनमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं.



  • Dec 17, 2025 12:06 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सायली कांबले के घर गूंजी किलकारी

    Entertainment Top News Live Updates: टीवी के चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' से अपनी पहचान कायम करने वाली सायली कांबले के घर किलकारी गूंजी है. सायली कांबले शादी के तीन साल बाद मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. इस खास मौके पर सायली को श्रेया घोषाल से भी बधाइयां मिली हैं.



  • Dec 17, 2025 11:57 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' की प्रीति जिंटा ने की तारीफ

    प्रीति जिंटा ने भी 'धुरंधर' को देखने के बाद फिल्म की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा- 'रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने रियल एक्टिंग की. मुझे इसका इमोशनल और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया है. आदित्य धर ने कमाल का निर्देशन किया है. फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत की और यह दिल छू लेने वाली है.'



  • Dec 17, 2025 10:57 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना ने कराया वास्तु शांति हवन

    Entertainment Top News Live Updates: अक्षय खन्ना ने अलीबाग वाले बंगले पर वास्तु शांति हवन किया. ये पूजा घर में शांति, पॉजिटिविटी और आध्यात्मिक सद्भाव के लिए की गई.

    Akshaye Khanna



  • Dec 17, 2025 10:51 IST

    Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना की यूट्यूब जर्नी शुरू

    ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू कर दी है. एक्टर ने अपना पहला वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया है.



  • Dec 17, 2025 10:03 IST

    Entertainment News Live Update: दिल्ली के लिए रवाना हुए अरशद वारसी

    सुबह-सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए अरशद वारसी. एयरपोर्ट पर पैप्स को दिए पोज. 



  • Dec 17, 2025 10:01 IST

    Entertainment News Live Update: पति नेने संग स्पॉट हुईं माधुरी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट.



  • Dec 17, 2025 09:29 IST

    Entertainment News Live Update: 'Sholay: The Final Cut’ ने 4 दिनों में कमाए करोड़ों रुपये

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 4 दिन के अंदर शोले फाइनल कट वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 1.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है.



  • Dec 17, 2025 09:04 IST

    Entertainment News Live Update: ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हुई 'होमबाउंड'

    ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हो गई है. फिल्म के प्रोड्यसूर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है.

    यहां पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 17, 2025 08:08 IST

    Entertainment News Live Update: KBC 17 में पहुंचे अनन्या-कार्तिक

    KBC 17 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन बिग बी संग नजर आने वाले हैं. दोनों अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को प्रमोट करते आएंगे नजर.



  • Dec 16, 2025 21:05 IST

    Entertainment News Live Update: धुरंधर ने 400 करोड़ की कमाई

    रणवीर सिंह अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर की रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म ने 12वें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक लगभग 400,35 करोड़ की कमाई की है.



  • Dec 16, 2025 20:52 IST

    Entertainment News Live Update: आमिर खान की फिल्म 'सितारों के सितारे'

    तीन साल के इंतजार के बाद आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' से शानदार कमबैक किया था. अब  एक्टर की नई फिल्म 'सितारों के सितारे' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अवतार: फायर एंड ऐश से टक्कर लेगी, जो उसी दिन दुनियाभर में रिलीज होगी. आमिर की फिल्मों का आकर्षण और अवतार फ्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता इस क्लैश को दर्शकों के लिए रोमांचक बना रही है. इस बार बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.



  • Dec 16, 2025 20:30 IST

    Entertainment News Live Update: सैफ अली खान को होती थी जलन

    हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि, करीना कपूर को दूसरे स्टार के साथ देखने पर सैफ अली खान को जलन होती थी.



  • Dec 16, 2025 20:02 IST

    Entertainment News Live Update: कार्तिक आर्यन की ग्रैंड एंट्री

    कार्तिक आर्यन ने 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तुम मेरी' के प्रमोशन के लिए वड़ोदरा में शानदार एंट्री मारी, फैंस भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.



  • Dec 16, 2025 19:19 IST

    Entertainment News Live Update: नौरीन असलम चौधरी ने कही ये बात

    फिल्म धुरंधर में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी, दिवंगत चौधरी असलम, का किरदार निभाया है. इस प्रस्तुति को लेकर असलम की पत्नी, नौरीन असलम चौधरी, काफी नाराज हैं, और उन्होंने फिल्म की आलोचना की है. हाल ही में सोशल मीडिया पर नौरीन असलम चौधरी की काफी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी और चौधरी असलम रिश्ते, मिशन और ऑपरेशन के बारे में बात की है.



  • Dec 16, 2025 18:57 IST

    Entertainment News Live Update: धुरंधर के बाद रणवीर सिंह इन फिल्म में आएंगे नजर

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाईथ्रिलर 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में ऐसा तूफान मचाया कि हर तरफ उसी की चर्चा है. वहीं, 381  करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई के साथ ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है और उनकी दमदार वापसी का ऐलान कर चुकी है. वहीं, धुरंधर के बाद रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं, जिसमें वह बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अगली शूटिंग लंबे समय से टल रही 'डॉन 3' से शुरू होगी, इसके बाद रणवीर निर्देशक जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' परकामकरेंगे, जोएकबिल्कुलनएऔरखतरनाककॉन्सेप्टपरआधारितबताईजारहीहै.

    ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह का अगला वार, 'Dhurandhar' के बाद ये नई फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका



  • Dec 16, 2025 17:51 IST

    Entertainment News Live Update: पंकज त्रिपाठी के हाथ आई प्रियदर्शन की फिल्म?

    मिर्जापुर में कालीन भैया के किरदार से जबरदस्त पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंकज अब जल्द ही हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ काम करते नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी प्रियदर्शन की आने वाली एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगे. इस बात की पुष्टि खुद प्रियदर्शन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में की है. उन्होंने बताया कि, 'उनके साथ दो और एक्टर होंगे. ये हंगामा या हेरा फेरी जैसी कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें पंकज मुख्य किरदार में होंगे. मैं अभी कहानी लिख रहा हूं और जब यह फाइनल हो जाएगी, तब बाकी कलाकारों से बात करूंगा.'



  • Dec 16, 2025 16:48 IST

    Entertainment News Live Update: बॉर्डर 2 के ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल के छलके आंसू

    पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सनी देओल बॉर्डर 2 के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए. इस दौरान फिल्म से अपना एक डायलॉग बोलते हुए एक्टर के आंखों से आंसू छलकने लगे.



  • Dec 16, 2025 16:08 IST

    Entertainment News Live Update: 15 साल बाद साथ काम करेंगे अक्षय और अनीस

    मिड-डे संग बातचीत में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कन्फर्म किया है कि वह 15 साल बाद अक्षय कुमार के साथ एक नए कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आ रहे हैं.



  • Dec 16, 2025 15:10 IST

    Entertainment News Live Update: बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च में पहुंचे सनी देओल

    पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार इवेंट में नजर आए सनी देओल. बॉर्डर 2 के ट्रेलर लॉन्च में अपना डायलॉग बोलते नजर आए.

    बॉर्डर 2 का टीजर हुआ रिलीज-



  • Dec 16, 2025 15:01 IST

    Entertainment News Live Update: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अनुष्का और विराट

    प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लौटे अनुष्का और विराट कोहली. स्टार कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. 



  • Dec 16, 2025 14:23 IST

    Entertainment News Live Update: प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे विराट और अनुष्का

    प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे विराट और अनुष्का, वायरल हुआ बातचीत का वीडियो

    पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 16, 2025 14:20 IST

    Entertainment News Live Update: फ्लाइट को लेकर परेशान हुई सोनाक्षी सिन्हा

    एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी होने की वजह से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा परेशान हो गई. एक्ट्रेस ने पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी.



  • Dec 16, 2025 13:13 IST

    Entertainment News Live Update: बॉर्डर 2 के टीजर रिलीज की तैयारी शुरू

    बॉर्डर 2 के टीजर रिलीज की तैयारी शुरू हो गई है. सेट से वीडियो सामने आया है, जहां फिल्म के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए है. दोपहर 1.30 बजे टीजर जारी कर दिया जाएगा.



  • Dec 16, 2025 13:08 IST

    Entertainment News Live Update: सोनारिका भदोरिया ने अपनी बेटी का नाम किया रिवील

    देवो के देव महादेव की पार्वती हाल ही में मां बनी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिर से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अपने पति और बेटी के साथ नजर आ रही है. वहीं, सोनारिका भदोरिया ने पोस्ट के साथ कैप्शन में अपनी बेटी का नाम रिवील किया है.



  • Dec 16, 2025 12:32 IST

    Entertainment News Live Update: ओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की 'थामा'

    आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म हॉरर-कॉमेडी 'थामा' ओटीटी पर स्ट्रीम की जा चुकी है. इस फिल्म को 16 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.



  • Dec 16, 2025 12:08 IST

    Entertainment News Live Update: ‘हक’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

    इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म 2 जनवरी से  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी जाएगी.



  • Dec 16, 2025 11:45 IST

    Entertainment News Live Update: हरियाणवी रैपर ने कंट्रोवर्सी के बाद दी सफाई

    बाबा बागेश्वर पर विवादित सॉन्ग बनाने वाले हरियाणवी रैपर ने कंट्रोवर्सी के बाद सफाई दी है. उनका कहना है कि वो विवादित लाइन बदलेंगे.



  • Dec 16, 2025 11:19 IST

    Entertainment News Live Update: बॉर्डर 2 के टीजर रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची टीम



  • Dec 16, 2025 10:49 IST

    Entertainment News Live Update: अनुपम खेर को मुंबई में हुए 50 साल

    अनुपम खेर को मुंबई में 50 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में एक्टर ने पोस्ट शेयर कर भावुक नोट लिखा है. अनुपम खेर ने अपनी कुछ पुरानी फोटोज भी शेयर की हैं. 



  • Dec 16, 2025 10:04 IST

    Entertainment News Live Update: 'एक दीवाने की दीवानियत' ओटीटी रिलीज

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 16 दिसंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. बता दें, हर्षवर्धन राणे के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया है.



  • Dec 16, 2025 09:56 IST

    Entertainment News Live Update: 'Dhurandhar' की फैन हुई श्रद्धा कपूर

    'धुरंधर' देखने के बाद श्रद्धा कपूर ने भी इस मूवी की तारीफ की है. सोशल मीडियापर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को बधाई दी.

    Shraddha Kapoor
    Shraddha Kapoor Photograph: (Shraddha Kapoor (Instagram))



  • Dec 16, 2025 09:22 IST

    Entertainment News Live Update: अमीषा पटेल ने की अक्षय खन्ना की तारीफ

    अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना के लिए स्पेशल पोस्ट किया है. अमीषा ने ‘रहमान डकैत’ की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि अक्षय खन्ना ने सभी ब्रांड्स की आंखें खोल दी हैं.



  • Dec 16, 2025 08:29 IST

    Entertainment News Live Update: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 की विनर्स लिस्ट जारी

    फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 की विनर्स लिस्ट जारी कर दी गई है. बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (मेल) कैटेगरी में, अभिषेक बनर्जी ने 'स्टोलन' में अपने दमदार और यादगार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड जीता.दूसरी तरफ सान्या मल्होत्रा ​​ने 'मिसेज' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, वेब ओरिजिनल फिल्म (फीमेल) का अवॉर्ड जीता.

    Filmfare OTT Awards 2025 Full Winners List-



  • Dec 16, 2025 08:21 IST

    Entertainment News Live Update: भतीजे के बर्थडे पर सलमान खान का दिखा स्वैग

    एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह के बेटे निर्वान खान का 15न दिसंबर को बर्थडे सेलिब्रेशन था.जहां, पूरा खान परिवार और बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स नजर आए. इस दौरान भतीजे के बर्थडे पर सलमान खान स्वैग अंदाज में पहुंचे.



Border 2 akshaye khanna dhurandhar Vijay Diwas Entertainment News
Advertisment