जाति-धर्म की बेड़ियों से परे है Oscar 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई ‘Homebound’, टॉप 15 में बनाई जगह

Homebound Oscar 2026: ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 में एंट्री मिल गई थी और अब ये 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है.

Homebound Oscar 2026: ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 में एंट्री मिल गई थी और अब ये 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Homebound

Homebound Photograph: (Dharma Productions)

Homebound Oscar 2026: ईशान खट्टर (Ishaan Khattar), विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘होमबाउंड’ काफी समय से चर्चा में है. इस फिल्म को सबसे पहले 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'अन सर्टेन रिगार्ड' वर्ग में दिखाया गया था. जहां दर्शकों ने 9 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया था. वहीं, TIFF में भी फिल्म को दिखाया गया है. इसके बाद करण जौहर और अदार पूनावाला द्वारा निर्मित इस फिल्म को ऑस्कर 2026 में भी एंट्री मिल गई थी और अब ये 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है.

Advertisment

ऑस्कर 2026 में छाई होमबाउंड

होमबाउंड को 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.  इस कैटेगरी में 15 फिल्म शॉर्टलिस्ट हुई हैं, जिसमें करण जौहर की ‘होमबाउंड’ ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है. फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इस खबर के बाद काफी खुश और इमोशनल नजर आए. उनका कहना है कि वो इस समय अपने इमोशन्स को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. करण ने लिखा- 'मुझे नहीं समझ आ रहा कि मैं ये कैसे बताऊं कि होमबाउंड की जर्नी से मैं कितना प्राउड, खुश हूं. हम सभी को इस फिल्म को अपनी फिल्मोग्राफी में देखकर गर्व महसूस हो रहा है. नीरज थैंक्यू हम सभी के सपनों को सच करने के लिए.'

जाति-धर्म की बेड़ियों से परे है फिल्म

फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक गांव की है, जहां शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा)  का यही मानना है कि सिर्फ सरकारी नौकरी ही उन्हें जाति-धर्म के भेदभाव से बचा सकती है.फिल्म के डायलॉग्स, चाहे वो सीधे-सीधे हों या इशारों में, उनकी जिंदगी का दर्द बयां करते हैं. फिल्म के कई सीन ऐसे है, जिन्हें आप भूल नहीं पाएंगे और आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. पूरी फिल्म में इन दोनों की दोस्ती इतनी असली लगती है कि इसके आगे जाति, धर्म कुछ भी नहीं है.‘होमबाउंड’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव है. यह आपको हंसाती है, रुलाती है, और समाज के उन कड़वे सच से रूबरू कराती है, जिनसे हम अक्सर आंखें मूंद लेते हैं. 

ये भी पढ़ें- Oscars 2026: जान्हवी-इशान की फिल्म ‘होमबाउंड’ की ऑस्कर में एंट्री, कान्स में मिला था 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

ये भी पढ़ें- Dhurandhar BO Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही धुरंधर की रफ्तार, कमाई पहुंची इतने करोड़

janhvi Kapoor Ishaan Khattar Vishal Jethwa homebound Oscar 2026
Advertisment