/newsnation/media/media_files/2025/12/27/kidney-disease-2025-12-27-15-36-01.jpg)
kidney disease Photograph: (kidney disease (Meta AI))
Kidney Disease: सर्दियों के मौसम में किडनी डिजीज से पीड़ित मरीजों को अपने खानपान और लाइफस्टाइल का ख्याल रखना जरूरी होता है. किडनी का सबसे मुख्य कार्य शरीर में खून की पंपिंग का काम सही से करना है. ये हमारे शरीर से एक्स्ट्रा पानी को बाहर निकालता है. जो लोग सिडेंटरी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं उनकी किडनी जल्दी खराब होती है. इसका मतलब है कि सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी न करने से आपकी किडनी खराब हो सकती है. चलिए जानते हैं किडनी का ख्याल रखने के लिए किन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है.
इन 3 आदतों से खराब होती है किडनी। What Cause Kidney Stones
1.कम पानी पीना- सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं जो हमारी किडनी के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है. किडनी को सही से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है. अगर पेशाब का रंग गहरा या पीले रंग का आता है तो यह लक्षण है कि आपकी किडनी का कार्य सही से नहीं चल रहा है.
ये भी पढ़ें- अब से Green Tea को चाय कहना अपराध! FSSAI का बड़ा फैसला, जानें क्यों
2.प्रोसेस्ड फूड- सर्दियों में लोग यदि बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो उन्हें किडनी स्टोन होने के चांस बने रहते हैं. ऐसे फूड्स में ज्यादा नमक होता है. इसलिए, इस मौसम में ताजा खाना खाना चाहिए, सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें.
3.फिजिकल एक्टिविटी न करना- अक्सर इस मौसम में लोग आलस्य के मारे शारीरिक गतिविधियां नहीं करते है. मगर आपको बता दें कि पूरे दिन रजाई में बैठे रहने से किडनी की कार्यक्षमता धीमी हो जाती है. इसलिए, आपको अपनी सर्दियों के ओवरऑल रूटीन में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को शामिल अवश्य करना चाहिए. वर्कआउट करने से स्टोन बनने का जोखिम कम होता है.
ये भी पढ़ें- Cancer Causes: क्या नॉन वेज खाने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? ICMR का दावा कितना सच्चा! जानें वजह
किडनी डिजीज के लक्षण। Kidney Disease Symptoms
- पैरों और टखनों में सूजन होना.
- बार-बार पेशाब आना, खासतौर पर रात के समय में.
- भूख न लगना.
- सुबह के समय मतली-उल्टी आना.
- पेशाब में खून या झाग दिखना.
किडनी की बीमारियों से बचाव के उपाय। How to Prevent Kidney Disease
- हाइड्रेशन का ध्यान रखें.
- खानपान का ध्यान रखें.
- धूम्रपान और शराब के अधिक सेवन से परहेज करें.
- तनाव लेने से बचें.
- बीपी को नियंत्रित रखने की कोशिश करें.
- नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें.
- पीठ और कमर के दर्द को नजरअंदाज करना.
ये भी पढ़ें- त्वचा, पाचन तंत्र, इम्यूनिटी और टेस्ट! पीतल के बर्तन इन सभी के लिए है बेहद उपयोगी
ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: ठंड में बढ़ रहा अचानक हार्ट अटैक का खतरा, तीन दिन में 3 मौतें, जानें कारण और शुरुआती संकेत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us