Entertainment News Highlights: 15 दिन में 'Dhurandhar' ने तोड़ा रिकॉर्ड, 500 करोड़ के पास पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

Entertainment News Live Updates: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए, हमारे साथ News Nation के लाइव व्लॉग पर बने रहिए. हम आपको हर एक छोटी से बड़ी अपडेट्स देते रहेंगे.

Entertainment News Live Updates: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए, हमारे साथ News Nation के लाइव व्लॉग पर बने रहिए. हम आपको हर एक छोटी से बड़ी अपडेट्स देते रहेंगे.

Sezal Chand Thakur & Uma Sharma
एडिट
New Update
Entertainment News Highlights:

Entertainment News Live Updates: इस समय सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोड़ों छाप रही है. वहीं, 19 दिसंबर को हॉलीवुड फिल्म अवतार 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दूसरी ओर ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की 'मिसेज देशपांडे' से लेकर कआ वेब सीरीज रिलीज की गई है. दूसरी ओर सोशल मीडिया फेम पायल गेमिंग नाम से मशहूर हसीना काफी ज्यादा कथित वायरल एमएमएस की वजह से चर्चा में हैं. हालांकि उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर, इसे फेक बताया है. वहीं, बर्थडे की बात करें तो 19 दिसंबर क अंकिता लोखंडे अपना जन्मदिन मना रही हैं. 

Advertisment

ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News Nation के लाइव में बने रहिए...

  • Dec 19, 2025 20:58 IST

    Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर ने तोडा रिकॉर्ड

    फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. रिलीज के पहले 14 दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 460.50 करोड़ नेट की कमाई कर ली थी. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद अब भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 475.24 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म की मजबूत पकड़ और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया इसके शानदार प्रदर्शन की वजह मानी जा रही है.



  • Dec 19, 2025 20:49 IST

    Entertainment Top News Live Updates: माहिका शर्मा संग हार्दिक पंड्या के साथ हुए स्पॉट

    Entertainment Top News Live Updates: माहिका शर्मा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हार्दिक पंड्या के साथ स्पॉट हुई



  • Dec 19, 2025 20:42 IST

    Entertainment Top News Live Updates: तान्या मित्तल हुई स्पॉट



  • Dec 19, 2025 19:59 IST

    Entertainment Top News Live Updates: अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया

    Entertainment Top News Live Updates: अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें फाइनल ट्रेलर की पहली झलक दिखाई. इस खास इंटरैक्शन के दौरान दोनों ने अपने अनुभव शेयर किए, जिससे छात्रों में जबरदस्त एक्ससाइटमेंट देखने को मिला और माहौल पूरी तरह एनर्जेटिक हो गया.



  • Dec 19, 2025 18:58 IST

    Entertainment Top News Live Updates: जैकलिन फर्नांडीस शनेल डांस मूव्स

    Entertainment Top News Live Updates: टायला लौरा सींथल और जैकलिन फर्नांडीस ने आपने शानदार शनेल डांस मूव्स से सबका दिल जीत रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है. 



  • Dec 19, 2025 18:11 IST

    Entertainment Top News Live Updates: आर्यन खान संग स्पोर्ट हुए विक्की कौशल

    Entertainment Top News Live Updates: आर्यन खान विक्की कौशल के साथ एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुए हैं.



  • Dec 19, 2025 17:35 IST

    Entertainment Top News Live Updates: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना हुए स्पॉट

    Entertainment Top News Live Updates: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना अपनी वाइफ आकांक्षा चमोला के साथ एक इवेंट में नजर आए.



  • Dec 19, 2025 16:42 IST

    Entertainment Top News Live Updates: बेटिंग ऐप मामले में ED की कार्रवाई

    बेटिंग ऐप मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा की करोड़ों रुपए की संपत्ति अटैच की है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. 



  • Dec 19, 2025 16:00 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'हैप्‍पी पटेल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

    Entertainment Top News Live Updates: 'हैप्‍पी पटेल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब ढ़ाई मिनट में सीक्रेट एजेंट बने वीर दास की गलतियां, आमिर खान का अंदाज और इमरान खान का कमबैक, आपका दिल लूट लेती हैं. इंटरनेट यूजर्स इस फिल्‍म की तुलना 'देली बेली' से कर रहे हैं. 



  • Dec 19, 2025 15:32 IST

    Entertainment Top News Live Updates: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सेलेब्स

    मुंबई एयरपोर्ट पर आज ग्लैमर और स्टाइल का तड़का देखने को मिला. बॉलीवुड के पॉपुलर सितारे एक के बाद एक स्पॉट हुए. करण जौहर, सारा अली खान से लेकर तमन्ना भाटिया तक कई सेलेब्स को कम्फर्टेबल एयरपोर्ट लुक में देखा गया.



  • Dec 19, 2025 15:03 IST

    Entertainment Top News Live Updates: शिल्पा शेट्टी ने धोखाधड़ी मामले में तोड़ी चुप्पी

    Entertainment Top News Live Updates: इस साल की शुरुआत से लेकर अब साल के खत्म होने तक शिल्पा शेट्टी काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं. साल की शुरुआत में उनके और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, जिसको लेकर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी और ‘भगवद गीता’ का हवाला दिया. 



  • Dec 19, 2025 14:38 IST

    Entertainment News Live Updates: 'बिग बॉस 12' फेम दीपक ठाकुर के घर गूंजी किलकारी

     'बिग बॉस 12' फेम दीपक ठाकुर के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने बेटी को जन्म दिया है. दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी और कहा कि उन्हें जो महसूस हो रहा है उसे वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं.



  • Dec 19, 2025 13:15 IST

    Entertainment News Live Updates: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक नहीं ले पा रहीं ईशा देओल

    पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद से ईशा देओल पूरी तरह टूट चुकी हैं. लेकिन अब काम की कुछ पुरानी कमिटमेंट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ रहा है. जिस वजह से एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. 

    Esha deol
    Esha deol Photograph: (Esha deol (Instagram))



  • Dec 19, 2025 12:26 IST

    Entertainment News Live Updates: दृश्यम 2 के डायरेक्टर के घर गूंजने वाली है किलकारी

     दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक के घर किलकारी गूंजने वाली है. डायरेक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय प्रेग्नेंट हैं. कपल ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है.



  • Dec 19, 2025 12:17 IST

    Entertainment Top News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर विलियम रश का हुआ निधन

    Entertainment Top News Live Updates: हॉलीवुड के जाने माने एक्टर विलियम रश का 31 की उम्र में निधन हो गया है. आपको बता दें कि एक्टर की मौत की जानकारी उनकी सुपरस्टार मां डेबी रश ने खुद दी है. 



  • Dec 19, 2025 11:55 IST

    Entertainment News Live Updates: दूसरी बार मां बनी भारती सिंह

    भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं. tellytalk के मुतिबाक, कॉमेडियन ने बेटे को जन्म दिया है. हालांकि अभी भारती और उनके पति हर्ष की ओर से ऑफिशियल कुछ सामने नहीं आया है.

    पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 19, 2025 11:21 IST

    Entertainment News Live Updates: विलियम रश का 31 की उम्र में निधन

     हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एक्टर विलियम रश का 31 की उम्र में निधन हो गया है.



  • Dec 19, 2025 11:14 IST

    Entertainment News Live Updates: 'चिरंजीवी हनुमान' का पहला लुक टीजर जारी

    'चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल' का पहला लुक टीजर जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में भगवान श्रीराम के प्रति, पवन पुत्र हनुमान की अटूट भक्ति को दिखाया जाएगा. फिल्म का निर्माण 3D एनिमेशन का इस्तेमाल करके किया गया है और इसे  भारत की पहली AI-जनरेटेड फीचर फिल्म बताया जा रहा है.



  • Dec 19, 2025 10:39 IST

    Entertainment News Live Updates: जया बच्चन के पैपराजी वाले कमेंट पर सुनीता ने किया रिएक्ट

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में जया बच्चन के पैपराजी वाले कमेंट पर रिएक्ट किया. सुनीता ने कहा- 'देखो, सबकी अपनी-अपनी सोच होती है.जया मैम जरूर चिढ़ रही होंगी. मैं उनके बारे में कुछ नहीं कह सकती. वो बहुत बड़ी हस्ती हैं. उन्हें ये पसंद नहीं आता होगा तो, अगर उन्हें यह पसंद नहीं है तो पैपराजी को ऐसा नहीं करना चाहिए.



  • Dec 19, 2025 09:42 IST

    Entertainment News Live Updates: शिल्पा शेट्टी के वकील ने दिया बयान

    शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले घर पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा है. ऐसे में अब एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिल ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की ओर से मैं यह स्पष्ट करना चाहता कि मेरी क्लाइंट के खिलाफ आयकर विभाग की किसी भी प्रकार की कोई रेड नहीं हुई है. यह केवल आयकर अधिकारियों द्वारा की जा रही एक नियमित जांच प्रक्रिया है, जो मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा से संबंधित फॉलो-अप के तहत की जा रही है.’

    पढ़ें पूरी खबर- 



  • Dec 19, 2025 09:21 IST

    Entertainment News Live Updates: रुपाली गांगुली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

    रुपाली गांगुली को आईटीए अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) के खिताब से नवाजा गया. एक्ट्रेस को ये अवॉर्ड उनके पॉपुलर शो अनुपमा के लिए मिला है.



  • Dec 19, 2025 08:36 IST

    ‘धुरंधर’ ने 14 दिनों में कितना कलेक्शन किया

    Entertainment Top News Live Updates: भारत में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने 460.25 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 702 करोड़ पहुंच गया है.

    पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 19, 2025 08:34 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'मिसेज देशपांडे' ओटीटी पर रिलीज 

    माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’ आज यानी 19 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस वेब सीरीज की जब से अनाउंसमेंट की गई थी, तभी से फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. 

    पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 18, 2025 20:04 IST

    Entertainment Top News Live Updates: पाकिस्तानी एक्टर ने की 'धुरंधर' की आलोचना

    Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' फिल्म की जहां हर कोई तारीफ कर रहा है. वहीं. पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास ने इसकी आलोचना करते हुए पाक के लोगों को लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि इस फिल्म उनके धर्म और देश के खिलाफ है. ये उनके मुंह पर तमाचा है.



  • Dec 18, 2025 19:47 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'अंगूरी भाभी' बनकर लौटी शिल्पा शिंदे

    Entertainment Top News Live Updates: 'भाबीजी घर पर हैं' में नजर आ चुकीं शिल्पा शिंदे एक बार फिर इस शो में लंबे समय बाद 'अंगूरी भाभी' बनकर लौटी हैं. सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं 2.0' के प्रोमो में उनकी झलक भी दिखा दी गई है. 



  • Dec 18, 2025 18:35 IST

    Entertainment Top News Live Updates: यूट्यूब चैनल टर्मिनेट होने पर बोले गौरव खन्ना

    Entertainment Top News Live Updates: गौरव खन्ना ने हाल ही में यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था. हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही शो 'बिग बॉस 19' के विनर का चैनल यूट्यूब द्वारा टर्मिनेट कर दिया गया. इसी बीच अब बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने कहा, 'मुझे लग रहा है कि शायद एक ही दिन में इतना ज्यादा ट्रैफिक आया कि चैनल क्रैश कर गया. हालांकि यूट्यूब ने मुझे सूचित कर दिया है कि मेरा चैनल 24 से 48 घंटे में ठीक हो जाएगा.'



  • Dec 18, 2025 17:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: देओल परिवार पर शोभा डे ने लगाया आरोप

    Entertainment Top News Live Updates:  शोभा डे ने दावा किया है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल फैमिली ने हेमा मालिनी को पूरा तरह से साइडलाइन कर दिया है. इसके बावजूद हेमा मालिनी ने गरिमा बनाई हुई है.



  • Dec 18, 2025 16:45 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'एक दीवाने की दीवानियत' किस ओटीटी पर होगी रिलीज

    'एक दीवाने की दीवानियत' इसी महीने क्रिसमस के मौके पर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. हर्षवर्धन राणे की ये रोमांटिक फिल्म 26 दिसंबर 2025से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.



  • Dec 18, 2025 16:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट

    शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक और नया रेस्टोरेंट की खोलने का ऐलान किया है. उनके नए रेस्टोरेंट का नाम 'अम्माकाई' है. बता दें, एक दिन पहले ही आयकर विभाग ने उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट पर छापा मारा था. 



  • Dec 18, 2025 15:41 IST

    Entertainment Top News Live Updates: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में दो एक्ट्रेसेस की एंट्री

    शाहिद कपूर एक बार फिर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही 'ओ रोमियो' में नजर आ रहे हैं. पहले इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी का नाम सामने आ रहा था. वहीं, अब दो और एक्ट्रेसेस की भी फिल्म में एंट्री हो चुकी है. खबर है कि  इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी.



  • Dec 18, 2025 14:54 IST

    Entertainment Top News Live Updates: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज

    Entertainment Top News Live Updates: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जी हां, इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं. 



  • Dec 18, 2025 14:45 IST

    Entertainment Top News Live Updates: हिजाब कंट्रोवर्सी पर जावेद अख्तर ने कही ये बात

    Entertainment Top News Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला के हिजाब खींचने को लेकर कंट्रोवर्सी बढ़ गई है. बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनकी आलोचना की है. अब जावेद अख्तर ने भी पोस्ट किया है.



  • Dec 18, 2025 14:10 IST

    Entertainment Top News Live Updates: रणवीर-दीपिका की बाजीराव मस्तानी के 10 साल पूरे

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म  बाजीराव मस्तानी के 10 साल पूरे हो गए है. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने साल 2015 में दुनियाभर में 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किय था.



  • Dec 18, 2025 13:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'डकैत' का धांसू टीजर रिलीज

    Entertainment Top News Live Updates: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर काफी धमाकेदार है और इसमें मृणाल और आदिवी काफी अलग किरदार में नजर आ रहे हैं.



  • Dec 18, 2025 13:07 IST

    Entertainment News Live Updates: खुद की AI इमेज देख भड़की श्रीलीला 

    साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की एक एआई इमेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर एआई का गलत इस्तेमाल करने वालों को खूब खरी-खरी सुनाई है. साथ ही एक्ट्रेस ने इस मामले पर केस भी दर्ज कराया है.



  • Dec 18, 2025 12:35 IST

    Entertainment News Live Updates: पीटर संग तलाक पर सेलिना जेटली ने तोड़ी चुप्पी

    सेलिना ने हाल ही में कहा- 'जो सोशल मीडिया पर दिखता है वो सिर्फ असल जिंदगी का एक टुकड़ा होता है. मैं कई सालों से इस खराब शादी से लड़ रही थी, बाहर की दुनिया में इस बारे में आने से कई साल पहले. बाकी महिलाओं की तरह मैं भी अपने बच्चों के लिए नॉर्मल रहने की कोशिश कर रही थी मगर असल में ये बहुत मुश्किल था.'



  • Dec 18, 2025 11:40 IST

    Entertainment News Live Updates: संजय कपूर की बहन मंधीरा ने उठाए सवाल

    संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने भाई की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं लगता है कि मेरे भाई की नेचुरल मौत हुई है क्योंकि इसके लिए अपने पति को खोने के बाद आपको अगली सुबह सबसे पहले यही कदम उठाना होगा.ये मेरे लिए शॉकिंग है. मेरा भाई हेल्दी था और मैं इसकी तह तक जाऊंगी.'



  • Dec 18, 2025 10:56 IST

    Entertainment News Live Updates:' इक्कीस' की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

    नाती अगस्तय नंदा की 'इक्कीस' पोस्टपोन होने पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट. बीग बी ने कहा- ' IKKIS पहले पच्चीस (25) को थी, अब होगी छब्बीस ('26) , पहली (1) को, कुछ ज्योतिष विद्या वाले कहे, भाई ,शगुन है अच्छा, चले चलो, बस चले चलो !!'

    इक्कीस से जुड़ी खबर-



  • Dec 18, 2025 10:19 IST

    Entertainment News Live Updates: नीतीश कुमार हिजाब विवाद पर अब भड़कीं सना खान

    सना खान ने एक वीडियो शेयर नीतीश कुमार की आलोचना की है. हालांकि उन्होंने इस दौरान उनका नाम नहीं लिया है. 



  • Dec 18, 2025 09:47 IST

    Entertainment News Live Updates: गोविंदा की पत्नी ने की अक्षय खन्ना की तारीफ

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने धुरंधर देखने के बाद अक्षय खन्ना की तारीफ की. उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा- 'धुरंधर क्या पिक्चर थी यार. कमाल कर दिया अक्षय खन्ना ने यार, मजा आ गया. क्या सुंदर लग रहा है, क्या हैंडसम. कमबैक हो गया है उसका, मेरा फेवरेट.'

    पढ़ें धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-



  • Dec 18, 2025 09:09 IST

    Entertainment News Live Updates: कुमार सानू ने एक्स वाइफ को भेजा लीगल नोटिस

    सिंगर कुमार सानू ने अपनी पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी वाइफ पर मानहानि का केस दायर किया है. रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू पर प्रेग्नेंसी में भूखा रखना, किचन में बंद करना, दूध-दवा न देना और बच्चा होने के समय कोर्ट केस चलाना जैसे आरोप लगाए थे. जिसके बाद सिंगर ने ये कदम उठाया है.



  • Dec 18, 2025 08:57 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘KGF 2’ के को-डायरेक्टर के बेटे का निधन

    ‘KGF 2’ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के 4 साल के बेटे का निधन, लिफ्ट में फंसने से गई जान



  • Dec 18, 2025 08:33 IST

    Entertainment News Live Updates:  'इक्कीस' की रिलीज टली

    बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म  'इक्कीस' का काफी बज बना हुआ था. लेकिन रिलीज से 8 दिन पहले इसे लेकर बड़ी खबर आई है. फिल्म की रिलीज डेट टल गई है और अब ये अगले साल जनवरी में रिलीज की जाएगी.

    यहां पढ़ें पूरी खबर-



Entertainment News dhurandhar akshaye khanna Dharmendra Avatar Mrs Deshpande
Advertisment