Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, 15 लोगों की मौत; कई घायल

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी शांति वार्ता के बीच यूक्रेन पर रूस ने बड़ा ड्रोन अटैक कर दिया है, जिसमें यूक्रेन के 15 लोगों की मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी शांति वार्ता के बीच यूक्रेन पर रूस ने बड़ा ड्रोन अटैक कर दिया है, जिसमें यूक्रेन के 15 लोगों की मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Attack File

Russia-Ukraine War (File Photo)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से युद्ध जारी है और दोनों देशों के बीच शांति वार्ता भी हो रही है. इस बीच रूस ने यूक्रेन के निप्रो शहर पर घातक हमला कर दिया. हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल भी हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, रूसी ड्रोन ने य्रक्रेन के निप्रो शहर में खनिकों से भरी बस पर अटैक किया. हमले में बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई. सात लोग घायल भी हो गए हैं. घायलों की हालत गंभीर है. यूक्रेन ने रूसी कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने इसे आतंकी हमला करार दिया है.  

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस का दावा- पुतिन के आवास पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, जेलेंस्की बोले- ये आरोप एकदम फर्जी

कुछ जगह पर लगी आग

रविवार को यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि इस हमले से कुछ जगह आग भी लग गई है, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया. हमले के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे.  

ये खबर भी पढ़ें- Zelensky-Trump Meeting: आज राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की, रूस से जारी युद्ध खत्म करने के नए प्रस्ताव पर होगी चर्चा

ठोस वार्ताओं के लिए तैयार हमारा देश- जेलेंस्की

मामले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश ठोस वार्ताओं के लिए तैयार है. यूक्रेन शांतिपूर्वक ढंग से युद्ध को खत्म करना चाहता है. ये घटना यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों की निरंतरता को दिखाता है, जिसमें यूक्रेन के नागरिकों और बुनियादी ढांचे निशाना बनाए जा रहे हैं.  

ये खबर भी पढ़ें- Zelensky-Trump Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा मोड़! फ्लोरिडा में जेलेंस्की करेंगे ट्रंप से मुलाकात, शांति वार्ता पर टिकी दुनिया की नजर

आबू धाबी में होनी थी शांति वार्ता

यूक्रेन और रूस के बीच जारी शांति वार्ता पर इस हमले ने सवालिए निशान खड़े कर दिए हैं. खास बात है कि ये हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब रूस और यूक्रेन दोनों देशों के राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि शांति वार्ता का अगला दौर अगले सप्ताह आबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को होगा.

ये खबर भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन के आवास पर हुए हमले से जुड़ा वीडियो आया सामने, खुद रूसी अधिकरियों ने किया जारी

russia russia ukraine war
Advertisment