/newsnation/media/media_files/2025/11/22/trump-and-zelensky-2025-11-22-08-30-00.jpg)
Photograph: (X@WhiteHouse, X@ZelenskyyUa)
Zelensky-Trump Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की आज (28 दिसंबर) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. इस बैठक का मकसद रूस के साथ करीब चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार किए गए एक नए शांति प्रस्ताव पर ट्रंप की सहमति हासिल करना है. यह मुलाकात फ्लोरिडा स्थित ट्रम्प के मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) आवास पर होगी और अक्टूबर के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बातचीत होगी.
Zelenskyy met with Trump today at Mar-a-Lago. Key issues unresolved in US-Ukraine talks on ending Russia’s war, according to Zelenskyy.
— ˶˃ NewsCat 📰🗞️NO DMs˂˶ (@typocatCAv2) December 28, 2025
Link: https://t.co/BahyNzE9l0pic.twitter.com/L2KcnYxyh5
हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर किया था हमला
आपको बता दें कि यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब रूस ने हाल ही में कीव पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है. इस हमले में सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागी गईं, जिससे कड़ाके की ठंड में लाखों लोगों की बिजली और हीटिंग व्यवस्था ठप हो गई. जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला साफ दिखाता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति नहीं चाहते और यूक्रेन के शांति प्रयासों का जवाब हमलों से दे रहे हैं.
20-सूत्रीय शांति योजना तैयार
अमेरिका और यूक्रेन के बीच कई हफ्तों की बातचीत के बाद एक 20 सूत्री शांति योजना तैयार की गई है, लेकिन रूस ने इसे अब तक स्वीकार नहीं किया है. इस योजना में मौजूदा मोर्चों पर लड़ाई रोकने, सीमित इलाकों में सैनिकों की वापसी और विसैन्यीकृत बफर जोन बनाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. हालांकि, इसमें यूक्रेन से डोनेट्स्क क्षेत्र के उस हिस्से को छोड़ने की बात नहीं है, जिस पर उसका अभी भी नियंत्रण है, जो रूस की प्रमुख मांग रही है.
जेलेंस्की ने कनाडा दौरे के दौरान यूरोपीय नेताओं से भी बात की. यूरोपीय संघ और जर्मनी सहित कई देशों ने यूक्रेन के शांति प्रयासों को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है. यूरोपीय नेताओं ने कहा कि वे रूस पर दबाव बनाए रखेंगे और यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे.
ट्रंप का रुख
ट्रंप ने फिलहाल इस नए प्रस्ताव पर कोई साफ रुख नहीं अपनाया है. उन्होंने कहा है कि जब तक वे खुद योजना को मंजूरी नहीं देते, तब तक कोई फैसला नहीं माना जाएगा. ट्रंप ने यूक्रेन और गाजा युद्ध को खत्म करना अपने दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकता बताया है, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि यूक्रेन युद्ध उनकी उम्मीद से ज्यादा जटिल साबित हुआ है.
यूक्रेन की मांग
यूक्रेन का कहना है कि उसे मजबूत सुरक्षा गारंटी, वित्तीय मदद और हथियारों, खासकर ड्रोन, की जरूरत है ताकि भविष्य में रूस दोबारा हमला न कर सके. इसी बीच कनाडा ने युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए 1.82 अरब डॉलर की नई आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. अब पूरी दुनिया की नजर ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात पर टिकी है, जिससे युद्ध के भविष्य की दिशा तय हो सकती है.
यह भी पढ़ें- 'हम शांति चाहते हैं और वे युद्ध', यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले के बाद जेलेंस्की ने पुतिन पर साधा निशाना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us