यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-समाजवादी पार्टी कर सकते हैं गठबंधन, प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से की फोन पर बात
उत्तर प्रदेश में अखिलेश खेमे का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जल्द गठबंधन का ऐलान हो सकता है।
highlights
- सूत्रों के हवाले से खबर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साथ लड़ सकती है कांग्रेस-सपा
- प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से बात, राहुल के भारत लौटने पर हो सकता है गठबंधन का ऐलान
- गठबंधन से अखिलेश खेमे के सपा को मिल सकती है मदद, कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच खबर है कि अखिलेश खेमे का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच जल्द गठबंधन का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में परदे के पीछे से काम कर रही प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गठबंधन के संबंध में फोन पर बात की है।
कांग्रेस 90 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है बांकी बचे सीटों राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का ऐलान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भारत लौटने के बाद हो सकता है।
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में इस समय पारिवारिक कलह में फंसी है तो वहीं कांग्रेस में बड़े जनाधार वाले नेता की कमी है। ऐसे में गठबंधन होता है तो दोनों ही दलों को सत्ता में लौटने के लिए मदद कर सकती है।
अखिलेश का खेमा समाजवादी पार्टी में फिलहाल मजबूत माना जा रहा है। उन्हें करीब 221 विधायकों और एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। अगर विधानसभा चुनाव में अखिलेश खेमा और मुलायम खेमा अलग-अलग जाती है तो कांग्रेस से गठबंधन मुख्यमंत्री को मदद पहुंचा सकती है। वहीं कांग्रेस के लिए भी संजीवनी का काम करेगी।
और पढ़ें: लखनऊ में ये बात आम है अगर अब समाजवादी पार्टी टूटी तो कारण होगा मुलायम का 'अमर प्रेम'
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में प्रोफेशनल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को प्रचार की जिम्मेदारी दी है। वह बिहार फॉर्मूले पर उत्तर प्रदेश में महा-गठबंधन की कोशिश कर चुके हैं। अब खबर है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो सकता है।
समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव सीएम के चेहरे हैं जबकि कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चेहरा बनाया है। ऐसे में अगर गठबंधन होता है तो कांग्रेस शीला दीक्षित के नाम को वापस लेगी। कांग्रेस 27 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है।
पिछले दिनों एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए शीला दीक्षित ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीएम पद के लिए मुझसे बेहतर प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा था, ''समाजवादी पार्टी के नेता तथा यूपी के मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस पद के लिए मुझसे कहीं बेहतर प्रत्याशी हैं और वह अखिलेश के लिए रास्ता छोड़ देने में 'खुशी' महसूस करेंगी।''
और पढ़ें: EC ने किया 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा, जानिए कब कहां होंगे चुनाव
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट