EC ने किया 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा, जानिए कब कहां होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली:
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। पांच राज्यों में होने 4 फरवरी से 8 मार्च तक चुनाव होगें। यूपी में सात चरणों में, मणिपुर में दो, जबकि बाकी राज्यों में एक चरण में चुनाव होंगे। 11 मार्च को इन सभी राज्यों की मतगणना होगी।
पंजाब की 117 और गोवा की 40 सीटों पर 4 फरवरी को चुनाव होगें। जबकि उत्तराखंड की 70 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में 4 मार्च और 8 मार्च को मतदान होगा। वहीं यूपी की 403 सीटों पर सात चरणों में चुनाव के लिए वोटिंग 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को होगी।
राज्य वार जानें कहां कब होंगे चुनाव
गोवा
नोटिफिकेशन: 11 जनवरी
नॉमिनेशन की तारीख. 18 जनवरी
स्क्रूटनी नॉमिनेशन. 19 जनवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 21 जनवरी
पंजाब
नोटिफिकेशन: 11 जनवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 18 जनवरी
स्क्रूटनी नॉमिनेशन: 19 जनवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 21 जनवरी
उत्तराखंड
नोटिफिकेशन. 20 जनवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 27 जनवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 28 जनवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 30 जनवरी
मणिपुर
पहला फेज
नोटिफिकेशन: 8 फरवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 15 फरवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 16 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 18 फरवरी
दूसरा फेज
नोटिफिकेशन. 11 फरवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 18 फरवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 20 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 22 फरवरी
उत्तरप्रदेश
पहला फेज
नोटिफिकेशन: 17 जनवरी
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख: 24 जनवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 25 जनवरी
विदड्रॉल ऑफ नॉमिनेशन: 27 जनवरी
दूसरा चरण
नोटिफिकेशन 20 जनवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 27 जनवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 28 जनवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 30 जनवरी
तीसरा चरण
नोटिफिकेशन 24 जनवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 31 जनवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 2 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 4 फरवरी
चौथा चरण
नोटिफिकेशन 30 जनवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 6 फरवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 7 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 9 फरवरी
पांचवां चरण
नोटिफिकेशन 2 फरवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 9 फरवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 11 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 13 फरवरी
छठवां चरण
नोटिफिकेशन 8 फरवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 15 फरवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 16 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 18 फरवरी
सातवां चरण
नोटिफिकेशन 11 फरवरी
नॉमिनेशन की तारीख: 18 फरवरी
स्क्रूटनी ऑफ नॉमिनेशन: 20 फरवरी
विदड्रॉल नॉमिनेशन: 22 फरवरी
राज्यों में चुनाव की तैयारी के लिए चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग ने पहले ही राज्यों को ये निर्देश जारी किया था कि बोर्ड की परीक्षाओं का समय तय करने से पहले चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी जाए। इसके साथ ही आयोग ने निर्देशों की पूरी सूची भी तैयार कर ली है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब और मणिपुर ऐसे राज्य हैं जहां चुनाव के दौरान हिंसा की संभावनाएं अधिक होती हैं ऐसे में आयोग किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें