घर बैठे 2 मिनट में भरें ट्रैफिक चालान, जानिए पूरा ऑनलाइन तरीका वरना बढ़ सकता है जुर्माना!

Traffic Challan Online Payment: ई-चालान सिस्टम से अब घर बैठे ऑनलाइन ट्रैफिक चालान चेक और जमा करना बेहद आसान हो गया है. जानिए पूरा प्रोसेस.

Traffic Challan Online Payment: ई-चालान सिस्टम से अब घर बैठे ऑनलाइन ट्रैफिक चालान चेक और जमा करना बेहद आसान हो गया है. जानिए पूरा प्रोसेस.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Traffic Challan News

सांकेतिक तस्वीर

Traffic Challan Online Payment: देश में हर दिन करोड़ों वाहन सड़कों पर चलते हैं. ऐसे में ट्रैफिक नियमों का पालन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. नियम तोड़ने की घटनाओं को रोकने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब ट्रैफिक सिस्टम को काफी हद तक डिजिटल कर दिया गया है. कई शहरों में सड़कों और चौराहों पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहनों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं.

Advertisment

क्या होता है ई-चालान

अगर कोई वाहन चालक रेड लाइट पार करता है, तय सीमा से ज्यादा रफ्तार में गाड़ी चलाता है या गलत दिशा में वाहन चलाता है, तो उसका चालान तुरंत बन सकता है. कई मामलों में मौके पर ट्रैफिक पुलिस वाहन रोककर चालान काटती है, जबकि कई जगह कैमरे की मदद से चालान अपने आप जनरेट हो जाता है. इसे ही ई-चालान कहा जाता है.

मोबाइल पर किया जाता है सूचित

ई-चालान यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान एक डिजिटल जुर्माना है, जो ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जारी किया जाता है. इसमें वाहन का नंबर, उल्लंघन की जानकारी और जुर्माने की रकम रिकॉर्ड में दर्ज हो जाती है. इसके बाद वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए सूचना भी भेजी जा सकती है. इससे व्यक्ति को तुरंत पता चल जाता है कि उसके नाम पर चालान जारी हुआ है.

आसान है ऑनलाइन प्रक्रिया

पहले चालान भरने के लिए लोगों को ट्रैफिक ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और मेहनत दोनों लगते थे. लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम के कारण यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है. अब आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपना चालान चेक और जमा कर सकते हैं.

चालान पेंडिंग है कैसे जानें

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके वाहन पर कोई चालान पेंडिंग है या नहीं, तो यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल Parivahan Sewa पर जाना होता है. यहां ई-चालान सेक्शन में जाकर वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करना होता है.

नियम उल्लंघन से लेकर जुर्माना सबकुछ स्क्रीन पर

जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर आपके वाहन से जुड़े सभी पेंडिंग चालान की डिटेल सामने आ जाती है. इसमें यह भी बताया जाता है कि किस नियम का उल्लंघन हुआ है और कितना जुर्माना देना है. इससे वाहन मालिक को पूरी जानकारी मिल जाती है और वह तय कर सकता है कि कब और कैसे भुगतान करना है.

यह भी पढ़ें: अब सिर्फ चालान नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस होगा जब्त! देश में जल्द लागू होने वाला है ये नया सिस्टम

कैसे होगा ऑनलाइन पेमेंट

ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया भी बेहद सरल है. चालान की जानकारी देखने के बाद ‘Pay Now’ ऑप्शन पर क्लिक करना होता है. इसके बाद आपको अलग-अलग डिजिटल पेमेंट विकल्प मिलते हैं. आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं. पेमेंट पूरा होने के बाद रसीद भी ऑनलाइन मिल जाती है, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Traffic Challan: अब माफ हो सकते हैं सभी ट्रैफिक चालान, दिल्ली सरकार ला रही एमनेस्टी स्कीम

क्या है ई-चालान का मकसद

डिजिटल ई-चालान सिस्टम का मकसद ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है. साथ ही यह लोगों का समय बचाता है और लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाता है. ऐसे में वाहन चालकों को चाहिए कि वे समय-समय पर अपना चालान स्टेटस जरूर चेक करें और नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक चालान होगा माफ! 14 मार्च को लगने जा रही नेशनल लोक अदालत, ऐसे करें टोकन बुक...

यह भी पढ़ें: Lok Adalat: ट्रैफिक चालान माफ करवाना है तो आ गया अच्छा मौका, इस डेट पर होगा काम, जानिए पूरा प्रोसेस

Utility News Traffic Challan
Advertisment