BIGG BOSS 11: पूल में बंदगी, बेनाफ्शा, हिना और अर्शी ने की मस्ती
पूल पार्टी में बंदगी, बेनाफ्शा, हिना और अर्शी काफी मस्ती करती हुई दिखीं। बेनाफ्शा ने इस दौरान नीले रंग का टू-पीस, हिना ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम में पहना हुआ था।
नई दिल्ली:
बिग बॉस के घर में आज घर के सदस्य पूल में 'आज ब्लू है पानी पानी' करते हुए नजर आए। पिछले दिनों बिग बॉस में टास्क के चलते घर का तापमान काफी गर्म था। वहीं शुक्रवार को 'बिग बॉस' ने माहौल को थोड़ा ठंडा करने के लिए पूल पार्टी की। इसके चलते घर के सारे सदस्य 'पानी वाला डांस' करते हुए नजर आए।
पूल पार्टी में बंदगी, बेनाफ्शा, हिना और अर्शी काफी मस्ती करती हुई दिखीं। बेनाफ्शा ने इस दौरान नीले रंग का टू-पीस, हिना ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम में पहना हुआ था। इसके अलावा बंदगी ने बिकिनी और अर्शी मर्जेंटा कलर की साड़ी व ब्लैक ब्लाउज पहने हुए दिखाई दीं।
Bandgi Kalra makes an amazing entry into the pool. Catch all the fun only on #BB11. pic.twitter.com/RhUWNynBwT
— COLORS (@ColorsTV) November 17, 2017
पूल में घर में लड़कियों के अलावा पुनीश, विकास, प्रियांक, आकाश और लव भी पानी में मस्ती करते नजर आए। स्वीमिंग पूल में नहाने के साथ ही उन्होंने डांस भी किया।
बता दें कुछ दिन पहले ही शो में बंदगी पुनीश की गोद में बैठी नजर आई थीं और वह एक दूसरे को किस करते दिखे। पुनीश बंदगी से पूछते हैं कि उनके पास कोई कपड़े हैं धोने के लिए तो वह उनकी मदद करेंगे। बंदगी कपड़े लेकर वॉशरूम में चली जाती हैं, जहां पुनीश भी पहुंच जाते हैं और दरवाजा लॉक कर लेते हैं।
और पढ़ें: 'पद्मावती' पर ही विवाद क्यों, इससे पहले भी चित्ताैड़ की रानी पर बन चुकी हैं कई फिल्में
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार