/newsnation/media/media_files/2025/02/06/gaOjPLYNWUapejcOcqN9.jpg)
तेंदुए के हमले में घायल शख्स Photograph: (X/@Hindinews)
Bahraich Leopard Attack:उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है. बरगदवा गांव में बुधवार को एक तेंदुए ने हमलाकर पांच लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं, तेंदुए के इस अटैक के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है. शंकरदयाल नाम के एक पीड़ित शख्स ने बताया कि तेंदुए ने पांच लोगों पर हमला किया है. तेंदुआ यहीं गांव में ही रहता है और रोजाना कुत्तों के साथ-साथ बच्चों को भी उठा ले जाता है.
जरूर पढ़ें: RBI MPC Meeting: क्या है रेपो रेट, RBI 7 फरवरी को करेगी अहम ऐलान, जानिए- आपकी EMI से क्या है इसका कनेक्शन?
‘घायलों को दी जाएगी वित्तीय सहायता’
ग्रामीणों पर तेंदुए के हमले पर कतर्नियाघाट बहराइच DFO बी शिवशंकर ने अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, ‘आज (बुधवार) सुबह 9:30 बजे, एक तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया और हमारे कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए. 3 लोगों का इलाज किया जा रहा है और 2 अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा. घायलों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.’
जरूर पढ़ें: Rajasthan के जयपुर में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद बस से टकराई कार, महाकुंभ जा रहे 8 लोगों की मौत
#WATCH | बहराइच, उत्तर प्रदेश | बरगदवा गांव में तेंदुए ने हमला कर 5 लोगों को घायल कर दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
पीड़ित शंकरदयाल ने बताया, "... तेंदुए ने 5 लोगों पर हमला किया... यह गांव में रहता है और रोजाना कुत्तों के साथ-साथ बच्चों को भी उठा ले जाता है..." pic.twitter.com/FxN57mndXW
जरूर पढ़ें: राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब, बोले- सबका साथ, सबका विकास कांग्रेस के रोडमैप में नहीं
वन विभाग ने की लोगों से यह अपील
तेंदुए की ओर से ग्रामीणों पर हमला करने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने स्थानीय लोगों को अलर्ट किया है. वन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे गन्ने के खेतों में अकेले न जाएं. अपने पशुओं को बाहर न छोड़ें. तेंदुए समूहों पर हमला करने से बचते हैं, इसलिए लोगों से अपील है कि वे जोड़े या समूह में रहें, जिससे अगर तेंदुओं हमला भी करता है, तो उसे रोका जा सके.’
#WATCH | बहराइच, उत्तर प्रदेश | कतर्नियाघाट बहराइच DFO बी. शिवशंकर ने कहा, "...आज सुबह 9:30 बजे, एक तेंदुए ने 5 लोगों को घायल कर दिया और हमारे कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए - 3 का इलाज किया जा रहा है और 2 को आगे की देखभाल के लिए रेफर किया गया है... आज रात तक मामला दर्ज किया जाएगा… pic.twitter.com/USxL87PpFl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
जरूर पढ़ें: हाथ-पैर बांधकर वापस भेजे गए भारतीय नागरिकों पर अमेरिका का बयान- 'जो अवैध तरीके से घुसेगा, वापस भेजा जाएगा'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us