/newsnation/media/media_files/2026/03/02/president-murmu-2026-03-02-15-19-16.jpg)
president murmu Photograph: (ANI)
Delhi News: देश की महिलाओं और बेटियों को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने वाली है. इसके तहते भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द चार बड़ी योजनाओं का शुभारंभ करने जा रही हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, बेटियों को आत्मनिर्भरता और गरीब परिवारों को राहत देना है. दरअसल, दिल्ली भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी स्टेडियम में खास आयोजन किया जा रहा है. आइए जानते हैं इन चारों योजनाओं के बारे में विस्तार से.
1.'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' क्या है?
'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' खास तौर पर महिलाओं और छात्राओं के लिए तैयार की गई एक सुविधा है. इस कार्ड के जरिए दिल्ली की महिला निवासियों को बसों में फ्री यात्रा करने की सुविधा दी जा रही है. साथ ही रीजनल रैपिड मेट्रो और दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कम पैसों में यात्रा करने का, हेल्थ चेकअप और कुछ अन्य सार्वजनिक सेवाओं में रियायत और विशेष लाभ मिल सकेगा. यह एक टच फ्री और सुरक्षित कार्ड है. इस योजना का मकसद महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ आवाजाही सुनिश्चित करना है.
ये भी पढ़ें- CM योगी ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर के लिए दिए 1500 करोड़ रुपये
2.होली-दिवाली पर फ्री LPG सिलेंडर
त्योहारों पर महंगाई से राहत देने के लिए सरकार होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना ला रही है. दरअसल, इस बारे में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल दो बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इस राशि को आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा. इस स्कीम के तहत दिल्ली के लगभग 15.50 लाख राशन कार्ड होल्डर्स को लाभ दिया जाएगा.
3.दिल्ली लखपति बिटिया योजना से मिलेंगे 1 लाख रुपए
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार की पुरानी लाडली योजना को नया रूप देकर लखपति बिटिया योजना की शुरुआत की जा रही है. इस योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है. इस योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक चरणबद्ध आर्थिक सहायता देगी, ताकि वह 21 वर्ष की आयु तक पहुंचते-पहुंचते एक परिपक्वता मूल्य एक लाख रुपए की हकदार बन सके. यह योजना भी पूरी तरह से डिजीटल होगी. इसमें कन्या के जन्म होने पर 11,000 रुपए दिए जाएंगे. इसके बाद पहली कक्षा, छठी कक्षा, नौंवी कक्षा, 10वीं कक्षा पास करने के बाद और 12वीं कक्षा में प्रवेश करने पर पांच हजार रुपए डाले जाएंगे. 18 वर्ष की आयु में ब्याज सहित राशि निकाली जा सकेगी. वहीं, 21 वर्ष की आयु में यह पूरे ब्याज के साथ निकाली जाएगी तो एक लाख रुपए तक मिल सकते हैं.
4.'मेरी पुंजी मेरा अधिकार' योजना
दिल्ली लाडली योजना के अंतर्गत 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये डिजिटल तरीके से उनके अकाउंट में डाले जाएंगे, जो काफी समय से अपनी परिपक्वता राशि प्राप्त नहीं कर पाई थीं. यह राशि ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ के तहत दी जाएगी. साल 2008 में शुरू की गई दिल्ली लाडली योजना का उद्देश्य लड़कियों के जन्म और शिक्षा को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के अलग-अलग पड़ावों पर संरचित वित्तीय सहायता और लैंगिक असमानताओं से दूर करना था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us