/newsnation/media/media_files/2026/03/02/free-cylinder-for-delhi-up-2026-03-02-13-25-35.jpg)
होली का त्योहार आते ही घरों में रंग, मिठाइयों और पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन त्योहार के साथ रसोई का खर्च भी बढ़ जाता है, खासकर गैस सिलेंडर की कीमत आम लोगों के बजट पर असर डालती है. बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए खास कदम उठाए हैं.
दिल्ली में 853 रुपये की सहायता
दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि होली के मौके पर पात्र परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर की जगह 853 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी. इससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार सिलेंडर भरवा सकेंगे. इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. अनुमान है कि लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. जिन घरों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन है, उन्हें भी 853 रुपये की सहायता दी जाएगी.
मुफ्त LPG सिलेंडर योजना - ₹129 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से सीधे खातों में हस्तांतरित।
— Ajay Mahawar (@AjayMahawarBJP) March 2, 2026
विकसित दिल्ली की नई पहचान बनेगी नारीशक्ति।#SashaktNaariSamriddhDelhi#DaughtersOfDelhipic.twitter.com/8KcRFdxJ3a
कौन उठा सकता है ये लाभ?
आपको बता दें कि दिल्ली में यह सुविधा केवल वैध राशन कार्डधारकों को ही मिलेगी. टैक्स देने वाले, सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे. साथ ही लाभ पाने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है.
यूपी में उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर
वहीं उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को होली से पहले मुफ्त गैस रिफिल देने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह सुविधा होली और दिवाली दोनों पर दी जाएगी. लाभार्थियों को पहले सिलेंडर खरीदना होगा, इसके बाद सब्सिडी या पूरी राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. दोनों राज्यों की यह पहल त्योहार पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us