'पढ़े-लिखे और ईमानदार युवाओं का राजनीति में आना जरूरी', जंतर-मंतर में बोले अरविंद केजरीवाल

Delhi News: जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी, युवाओं की राजनीति और दिल्ली मॉडल की उपलब्धियों पर जोर दिया. आइए जानते हैं और क्या क्या कहा.

Delhi News: जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी, युवाओं की राजनीति और दिल्ली मॉडल की उपलब्धियों पर जोर दिया. आइए जानते हैं और क्या क्या कहा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Arvind Kejriwal at jantar mantar

Arvind Kejriwal at jantar mantar Photograph: (NN)

Delhi News: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजनीति में ईमानदारी और आम लोगों की भागीदारी सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसलों ने साफ कर दिया है कि सच्चाई और पारदर्शिता की राजनीति ही आगे का रास्ता है.

Advertisment

पढ़े-लिखे युवाओं का राजनीति में आना जरूरी

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शुरुआत से ही आम परिवारों के युवाओं को राजनीति में आने का मौका दिया. कई युवाओं ने अपनी नौकरियां छोड़कर जनसेवा का रास्ता चुना और आज वे विधायक, मंत्री और जिम्मेदार पदों पर काम कर रहे हैं. उनका कहना था कि देश को आगे बढ़ाने के लिए पढ़े-लिखे और ईमानदार युवाओं का राजनीति में आना जरूरी है.

व्यवस्था में सुधार की नीयत साफ तो बदलाव संभव

AAP संयोजक ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, पानी और सड़कों के क्षेत्र में काम कर लोगों को उम्मीद दी. उनके मुताबिक जब व्यवस्था में सुधार की नीयत साफ हो तो बदलाव संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

युवाओं से की केजरीवाल ने ये अपील

सभा में केजरीवाल ने युवाओं से अपील की कि वे राजनीति से दूर न रहें, बल्कि देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे और जागरूक लोगों की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है.

देश के विकास के लिए सकरात्मक सोच जरूरी

केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देती रहेगी. उनका दावा था कि दिल्ली में किए गए कार्यों ने देशभर में एक नई उम्मीद पैदा की है. सभा के अंत में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सकारात्मक सोच और जनहित की नीतियां जरूरी हैं. जंतर-मंतर की इस रैली को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बताया और इसे आने वाले समय के लिए महत्वपूर्ण संदेश माना.

यह भी पढ़ें: कोर्ट से क्लीन चिट के बाद अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर भरेंगे हुंकार, इस दिन होगी महासभा

arvind kejriwal Delhi News
Advertisment