/newsnation/media/media_files/2026/01/03/arvind-kejriwal-on-football-players-2026-01-03-18-06-33.jpg)
Arvind Kejriwal
Delhi News: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है. रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी के अनुसार यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
कोर्ट ने आदेश में क्या कहा
यह सभा उस हालिया फैसले के बाद हो रही है जिसमें Rouse Avenue Court ने कथित आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, Manish Sisodia समेत सभी 23 आरोपियों को पूरी तरह डिस्चार्ज कर दिया. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले में व्यापक साजिश या आपराधिक इरादे के पर्याप्त आधार नहीं पाए गए.
समर्थकों में दिखा उत्साह
कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. आम आदमी पार्टी इसे सच्चाई और ईमानदारी की जीत बता रही है. कोर्ट से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं कट्टर ईमानदार हूं. मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है.' उनका यह बयान अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
पार्टी का क्या है दावा
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि रविवार की सभा में पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व टीम मौजूद रहेगी. उन्होंने कहा कि गुजरात, गोवा, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों के नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पार्टी का दावा है कि यह सभा एक नई शुरुआत का संदेश देगी.
पार्टी नेताओं ने क्या कहा
पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ कानूनी राहत नहीं, बल्कि नैतिक मजबूती का भी प्रतीक है. उनका मानना है कि जनता के बीच जाकर अपनी बात रखना जरूरी है. दिल्ली में बिजली, पानी, सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लिनिक जैसे कामों को पार्टी अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है. अब सबकी नजरें जंतर-मंतर की इस सभा पर हैं. माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल यहां से आगे की राजनीतिक दिशा और संदेश साफ करेंगे. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसे एक महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कोर्ट से राहत के बाद अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, बोले- ‘जनता के समर्थन से मिला न्याय’
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us