कोर्ट से राहत के बाद अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, बोले- ‘जनता के समर्थन से मिला न्याय’

Delhi News: कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया.

Delhi News: कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Delhi News

Arvind Kejriwal Photograph: (NN)

Delhi News: दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे. उनके साथ पंजाब प्रभारी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे. इस दौरान सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मंदिर पहुंचे.

Advertisment

जनता के समर्थन से मिला न्याय - अरविंद केजरीवाल

सभी नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बजरंग बली से सुख, शांति और साहस की प्रार्थना की. मंदिर में दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी धर्मपत्नी और साथियों के साथ भगवान के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया है. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और संविधान की ताकत से उन्हें न्याय मिला है. उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति और साहस बने रहने की कामना की.

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा

मनीष सिसोदिया ने भी मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि जब किसी पर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद होता है तो उसे कोई डरा नहीं सकता. उन्होंने इसे आस्था और विश्वास की ताकत बताया.

बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

अरविंद केजरीवाल के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक वहां पहुंच गए. लोगों ने उनसे मुलाकात की, हाथ मिलाया और सेल्फी ली. कई लोगों ने उन्हें बधाई भी दी. खासकर महिलाओं में उनसे मिलने को लेकर उत्साह देखा गया. महिलाओं ने उनके सिर पर हाथ रखकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया और उनके लिए शुभकामनाएं दीं.

यह समय भगवान को धन्यवाद करने का है- पूर्व विधायक दुर्गेश

पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह समय भगवान का धन्यवाद करने का है. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और इसी भावना के साथ सभी नेता मंदिर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि वे प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर आभार व्यक्त करने आए हैं. मंदिर परिसर में पूरे समय धार्मिक माहौल बना रहा. नेताओं और समर्थकों ने मिलकर भगवान से देश और समाज की भलाई की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: Gujrat: कोली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा-समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी

Delhi News
Advertisment