बिहार के बंद उद्योगों के लिए अब मिलेगा नया मौका! जानें कैसे बदल जाएगी फैक्ट्रियों की किस्मत

Bihar News: बिहार की एमनेस्टी पॉलिसी-2025 की आवेदन की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2026 की गई है. इससे मुजफ्फरपुर और बिहार के बंद उद्योगों को राहत मिलेगी, विवादों का समाधान होगा और नए निवेश का रास्ता खुलेगा.

Bihar News: बिहार की एमनेस्टी पॉलिसी-2025 की आवेदन की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2026 की गई है. इससे मुजफ्फरपुर और बिहार के बंद उद्योगों को राहत मिलेगी, विवादों का समाधान होगा और नए निवेश का रास्ता खुलेगा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Bihar Industries amnesty-policy-period-extended

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर और बिहार के अन्य बंद उद्योगों के लिए एक खुशखबरी है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) ने अपनी एमनेस्टी पॉलिसी-2025 की आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है. पहले यह तारीख 31 दिसंबर 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया गया है. यह कदम उद्योगपतियों की मांग और पॉलिसी की सफल प्रतिक्रिया को देखते हुए उठाया गया है. इससे उन उद्योगों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बंद पड़े हैं या कानूनी विवादों में उलझे हुए हैं.

Advertisment

दर्जनों विवादित फैक्ट्रियों के लिए मौका

मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में ऐसी दर्जनों फैक्ट्रियां हैं, जो विवाद और मुकदमों के कारण बंद पड़ी हैं. अब, इस नई तारीख के साथ इन उद्योगों को अपने मामलों को सुलझाने का एक और अवसर मिलेगा. इस पॉलिसी का उद्देश्य उन उद्यमियों को फिर से मुख्यधारा में लाना है, जिनकी फैक्ट्रियां वर्षों से बंद पड़ी हैं. इसके तहत बकाया राशि में छूट, पुराने विवादों को खत्म करने और रद्द किए गए आवंटनों पर पुनर्विचार की सुविधा दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled News: सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर, 1 जनवरी से 1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, ये है लिस्ट

एमनेस्टी पॉलिसी के तीन प्रमुख लाभ

1. विवाद का समाधान: बियाडा और उद्योगों के बीच पुराने विवादों को सुलझाने का मौका.
2. कानूनी राहत: कोर्ट में चल रहे मुकदमों को आपसी सहमति से वापस लिया जा सकेगा.
3. उद्योगों की शुरुआत: बंद पड़ी फैक्ट्रियों को फिर से चलाने का अवसर मिलेगा और नए निवेश का रास्ता खुलेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar News: देखिए कैसे Muzaffarpur में चोरों ने चालाकी से ज्वेलर की दुकान से उड़ाए गहने?

यह पॉलिसी अब उद्योगों के लिए एक नया मौका लेकर आई है और बंद पड़ी इकाइयों के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे न केवल उद्योगों को पुनः चालू करने का अवसर मिलेगा, बल्कि बिहार में निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावना भी है.

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब प्रदेश में सीनियर सिटीजन को घर पर मिलेंगी मेडिकल सुविधाएं

यह भी पढ़ें: Bihar News: राशन डीलर बनने का सुनहरा मौका! बिहार में खुलेंगी 4942 नई सरकारी राशन दुकानें, जानिए पूरी प्रक्रिया

Bihar Muzaffarpur
Advertisment