/newsnation/media/media_files/2025/12/16/ipl-2026-auction-highlights-2025-12-16-22-07-06.jpg)
IPL 2026 Auction Highlights
IPL 2026 Auction Highlights: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन का आयोजन आज, 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया गया था. अब ऑक्शन खत्म हो चुका है. इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ियों पर पैसे खर्च किए. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे. CSK ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों को 14.20-14.20 करोड़ रुपये में खरीदा.
कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे. ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25. 20 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा.
इन स्टार खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि वेंकटेस अय्यर को RCB ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा. विदेशी खिलाड़ियों में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ में खरीदा. जबकि गुजरात टाइटंस ने जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीद अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
Entering the world of yellove and how?🥳🔥
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 16, 2025
Prashant Veer, the most expensive uncapped player in the IPL!📈📈#WhistlePodu#IPLAuctionpic.twitter.com/OwJY0FhoZK
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: आखिरकार सरफराज खान को मिला खरीरदार, 15 गेंद पर फिफ्टी लगाने का हुआ फायदा, ऑक्शन में मिले इतने पैसे
- Dec 16, 2025 21:14 IST
काइल जैमीसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा
काइल जैमीसन आईपीएल 2026 ऑक्शन के आखिरी खिलाड़ी रहे, जिनपर बोली लगी. हालांकि पहले राउंड में वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद ऑक्शन की आखिरी बोली उनके नाम की लगी और दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा.
- Dec 16, 2025 21:12 IST
RCB ने 2 खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये में खरीदा
विहान मल्होत्रा को 30 लाख के बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा. कनिष्क चौहान को भी RCB ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.
- Dec 16, 2025 21:09 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: एडम मिल्ने को मिले 2.40 करोड़ रुपये
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है. उनके लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग देखने को मिली, लेकिन आखिरी में RR ने बाजी मारी
- Dec 16, 2025 21:06 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: टॉम बैटम 2 करोड़ में बिके
गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के खिलाड़ी टॉम बैटम को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. उन्होंने अपना बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये ही रखा था.
- Dec 16, 2025 21:02 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
आईपीएल 2026 की नीलामी में आखिरकार पृथ्वी शॉ को भी खरीददार मिल गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पुराने खिलाड़ी को 75 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है.
- Dec 16, 2025 20:45 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: सरफराज खान को मिला खरीददार
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद सरफराज खान को दूसरे राउंड में आखिरकार खरीददार मिल ही गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख की बेस प्राइज पर खरीदकर अपने साथ जोड़ा है.
- Dec 16, 2025 20:42 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ में SRH ने खरीदा
दूसरे राउंड में जिन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, उसमें जैक एडवर्ड्स का नाम भी शामिल हुआ. एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा.
- Dec 16, 2025 20:33 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: जोश इंग्लिस को LSG ने 8.60 करोड़ रुपये में खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर जोश इंग्लिस को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली. आखिर में LSG ने इस स्टार क्रिकेटर को 8.60 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया.
Inglis sirrr 💪💙 pic.twitter.com/KyBzdNR3gK
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) December 16, 2025 - Dec 16, 2025 20:24 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: वेन सुवारशुइस को 4.40 करोड़ में पंजाब ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है. इस खिलाड़ी के लिए गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई थी, लेकिन फिर पंजाब ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स को मिल गया रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट, उम्र है सिर्फ 20 साल
- Dec 16, 2025 20:17 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: पंजाब किंग्स ने राहुल चाहर को खरीदा
भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को भी पहले राउंड में खरीददार नहीं मिला था, लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें खरीददार मिला. पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बिडिंग वॉर हुई. आखिर में राहुल को पंजाब किंग्स ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया.
- Dec 16, 2025 20:10 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: 1 करोड़ में बिके आकाशदीप
भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप को पहले राउंड में खरीददार नहीं मिला था, लेकिन दूसरे राउंड में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस पेसर को खरीदकर अपने साथ जोड़ लिया है.
- Dec 16, 2025 20:08 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: दूसरे राउंड में बिके लियाम लिविंगस्टोन
जहां, पहले राउंड में लियाम लिविंगस्टोन को खरीददार नहीं मिला था, वहीं दूसरे राउंड में उन्हें खरीदने में फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई. नतीजन, 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ आए लियाम को सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 13 करोड़ रुपये में खरीद लिया.
- Dec 16, 2025 20:04 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: पृथ्वी शॉ को दूसरी बार में खरीददार नहीं मिला
पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 में पहले राउंड में तो खरीददार नहीं मिला था, लेकिन उम्मीद थी कि वह दूसरे राउंड में बिक जाएंगे. मगर, ऐसा नहीं हुआ और दूसरे राउंड में भी वह अनसोल्ड रहे.
- Dec 16, 2025 19:14 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: कूपर कॉनोली पंजाब किंग्स में शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates:ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज और मिडलऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखने वाले कूपरकूपरकॉनोली 3 करोड़ की कीमत पर पंजाब किंग्स के साथ जुड़े.
- Dec 16, 2025 19:10 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: केकेआर में शामिल होने पर बोले कैमरन ग्रीन
"मैं इस साल कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. ईडनगार्डन्स में खेलने का इंतजार कर रहा हूं, उम्मीद करता हूं ये साल हमारे लिए बेहतरीन होगा" - कैमरन ग्रीन
First words from our 🆕 Knight 🎙️😍 pic.twitter.com/Qmg80QksXj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 16, 2025 - Dec 16, 2025 18:53 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: 9.20 करोड़ में केकेआर के हुए मुस्तफिजुर रहमान
IPL 2026 Auction Live Updates: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जंग चली. केकेआर ने अंत में 9.20 करोड़ की बोली लगाकर बाजी मारी.
- Dec 16, 2025 18:48 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: लुंगी एंगीडी को नहीं मिला खरीदार
IPL 2026 Auction Live Updates: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी को कोई खरीदार नहीं मिला. पिछले साल वह रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरू के साथ थे.
- Dec 16, 2025 18:47 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: टिम साइफ़र्ट केकेआर के खेमे में शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates:न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिमसाइफ़र्ट 1.50 करोड़ के बेसप्राइस पर केकेआर में शामिल हुए.
- Dec 16, 2025 18:44 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: मैथ्यू शॉर्ट चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेंगे
IPL 2026 Auction Live Updates: 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने.
- Dec 16, 2025 18:43 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: जेसन होल्डर गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने
IPL 2026 Auction Live Updates: 7 करोड़ की बड़ी कीमत पर गुजरात टाइटंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपने खेमे में जोड़ा है.
- Dec 16, 2025 18:37 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: राहुल त्रिपाठी केकेआर में शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: राहुल त्रिपाठी 75 लाख के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए.
Rahul... naam toh suna hi hoga 😉💜 pic.twitter.com/42S1getten
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 16, 2025 - Dec 16, 2025 18:36 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: पाथुम निसंका दिल्ली कैपिटल्स में हुए शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: 4 करोड़ की कीमत पर पाथुम निसंका दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े.
- Dec 16, 2025 17:53 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: अबतक अनसोल्ड रहने वाले बड़े नाम
IPL 2026 Auction Live Updates:
- पृथ्वी शॉ
डेवोन कॉन्वे
पृथ्वी शॉ
सरफराज खान
जैक फ्रेजर मैक्गर्क
कर्ण शर्मा
राहुल चाहर
महीश तीक्ष्णा
मुजीब उर रहमान
आकाश दीप
जॉनी बेयरस्टो
रचिन रवींद्र
- पृथ्वी शॉ
- Dec 16, 2025 17:36 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: विग्नेश पुथुर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने
IPL 2026 Auction Live Updates: विग्नेश पुथुर 30 लाख के बेस प्राइस पर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने. पिछले साल उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण किया था.
- Dec 16, 2025 17:34 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: प्रशांत सोलंकी केकेआर में शामिल हुए
IPL 2026 Auction Live Updates: स्पिन गेंदबाज प्रशांत सोलंकी 30 लाख की कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने, वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं.
- Dec 16, 2025 17:29 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: नमन तिवारी 1 करोड़ में बिके
IPL 2026 Auction Live Updates: तेज गेंदबाज नमन तिवारी 1 करोड़ में लखनऊ में शामिल हुए.
- Dec 16, 2025 17:22 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: वंश बेदी रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी पर किसी भी फ्रेंचाईजी ने भरोसा नहीं दिखाया. वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं.
- Dec 16, 2025 17:11 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: 14.20 करोड़ में चेन्नई के हुए कार्तिक शर्मा
IPL 2026 Auction Live Updates: विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए सनराईजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जंग हुई. सुपर किंग्स ने अंत में 14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया.
- Dec 16, 2025 16:58 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: प्रशांत वीर पर लगी 14.20 करोड़ की बोली
IPL 2026 Auction Live Updates: स्पिन गेंदबाज और निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाने वाले प्रशांत वीर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ की बोली लगाई.
यहां पढ़ें पूरी खबर - IPL 2026 Auction: प्रशांत वीर बने आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने इतने करोड़ में खरीदा
- Dec 16, 2025 16:47 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: भारतीय ऑलराउंडर आकिब डार पर लगी 8.40 करोड़ की बोली
IPL 2026 Auction Live Updates: जम्मू कश्मीर से आने वाले ऑलराउंडर आकिब डार पर दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ का दांव खेला. उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था.
- Dec 16, 2025 16:38 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: अकील होसेन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने
IPL 2026 Auction Live Updates: वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील होसेन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं. फ्रेंचाईजी ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस पर अपने खेमे में शामिल किया.
- Dec 16, 2025 16:15 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: महीश तीक्ष्णा और मुजीब उर रहमान रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड.
- Dec 16, 2025 16:13 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स में शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: भारतीय स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई 7 करोड़ 20 लाख में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.
- Dec 16, 2025 16:03 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: राहुल चाहर पहले राउंड में अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: राहुल चाहर को पहले राउंड में नहीं मिला कोई खरीदार.
- Dec 16, 2025 16:01 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: मथीशा पथिराना पर लगी बंपर बोली
IPL 2026 Auction Live Updates: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भिड़ंत हुई, अंत में केकेआर ने 18 करोड़ में बाजी मारी.
- Dec 16, 2025 15:55 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: जैकब डफी आरसीबी में हुए शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी 2 करोड़ में आरसीबी का हिस्सा बने.
- Dec 16, 2025 15:51 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: आकाश दीप और मैट हेनरी अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज पहले राउंड में अनसोल्ड.
- Dec 16, 2025 15:44 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: कैमरन ग्रीन को मिलेंगे 18 करोड़
IPL 2026 Auction Live Updates: कैमरन ग्रीन पर भले ही 25.20 करोड़ की बोली लगी है, लेकिन उन्हें 18 करोड़ मिलेंगे. बाकी बचे हुए पैसे वेलफेयर एसोसिएशन में जाएंगे.
- Dec 16, 2025 15:28 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: फिन एलन केकेआर में हुए शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन 2 करोड़ की कीमत पर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े.
- Dec 16, 2025 15:27 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: बेन डकेट हुए दिल्ली कैपिटल्स में शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट 2 करोड़ के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े.
- Dec 16, 2025 15:24 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: क्विंटन डिकॉक की मुंबई में एंट्री
IPL 2026 Auction Live Updates: 1 करोड़ के बेस प्राइस पर क्विंटन डिकॉक मुंबई इंडियंस में शामिल हुए, इससे पहले भी वह ब्लू और गोल्डन जर्सी में खेल चुके हैं.
- Dec 16, 2025 15:23 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: दीपक हुड्डा हुए अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: भारतीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा पहले राउंड में अनसोल्ड रहे, पिछले साल वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे.
- Dec 16, 2025 15:21 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: वेंकटेश अय्यर RCB में हुए शामिल
IPL 2026 Auction Live Updates: भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर 7 करोड़ की कीमत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा बने.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - IPL 2026 Auction: वेंकटेश अय्यर को हुआ 17 करोड़ रुपये का नुकसान, RCB ने सिर्फ इतने में खरीदकर जोड़ लिया अपने साथ
- Dec 16, 2025 15:13 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: वनिंदु हसरंगा की लखनऊ में एंट्री
IPL 2026 Auction Live Updates: श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 2 करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा.
- Dec 16, 2025 15:12 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: लियम लिविंगस्टोन को पहले राउंड में नहीं मिला खरीदार
IPL 2026 Auction Live Updates: इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन के लिए भी पहले राउंड में कोई पैडल नहीं उठा.
- Dec 16, 2025 15:11 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: रचिन रवींद्र अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.
- Dec 16, 2025 15:10 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: गस एटकिंसन रहे अनसोल्ड
IPL 2026 Auction Live Updates: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को पहले राउंड में नहीं मिला कोई खरीदार
- Dec 16, 2025 14:59 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: सरफराज खान को नहीं मिली कोई टीम
IPL 2026 Auction Live Updates: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को किसी भी टीम ने नहीं लिया. हालांकि यह पहला ही राउंड है.
- Dec 16, 2025 14:57 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: कोलकाता में शामिल हुए कैमरन ग्रीन
IPL 2026 Auction Live Updates: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए ऑक्शन में छिड़ी जंग. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जमकर जंग हुई. अंत में 25.20 करोड़ में केकेआर ने बाजी मारी.
He 𝘾𝙖𝙢e, he saw, he’s ready to #KorboLorboJeetbo 👊💜 pic.twitter.com/9Omi7HyWAg
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 16, 2025 - Dec 16, 2025 14:55 IST
IPL 2026 Auction Live Updates: कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई और कोलकाता में जंग
IPL 2026 Auction Live Updates: कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कॉलकाता नाइट राइडर्स के बीच छिड़ी जंग. 20 करोड़ के पार पहुंच चुकी है बोली.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us