/newsnation/media/media_files/2026/02/04/cancer-causes-2026-02-04-11-58-49.jpg)
cancer causes Photograph: (SORA)
Cancer Causes: कैंसर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली स्टडी हुई है जिसने बीमारी की रोकथान के लिए नई उम्मीद जगाई है. लगभग 200 देशों में कई प्रकार के कैंसर के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित इस अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में कैंसर के करीब 40% नए मामले ऐसे हैं, जिन्हें रोकना संभव है. यह अध्ययन मेडिकल जर्नल नेचर मेडिसिन द्वारा की गई है.
क्या निकला स्टडी में?
इस नई स्टडी में पाया गया है कि साल 2022 में वैश्विक स्तर पर सामने आए कैंसर के मामलों में से लगभग 70 लाख मामले ऐसे थे, जिन्हें बदला जा सकता है, नियंत्रित किया जा सकता है या प्रबंधित किया जा सकता है. कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान करना, इसके बाद संक्रमण और शराब का सेवन करना है.
Cancer से मौत एक बड़ी चिंता
कैंसर आज भी दुनिया भर में बीमारी और मृत्यु का बड़ा कारण बना हुआ है. शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर बीमारी की रोकथाम अभी से नहीं की गई तो आने वाले दशकों में कैंसर के मामलों में और तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है.
रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
इस अध्ययन की लेखिका और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (IARC) से जुड़ी कैंसर महामारी की एक्सपर्ट हन्ना फिंक का कहना है कि अब तक की रिसर्च ज्यादातर मौतों के आंकड़ों पर की गई है. इनमें नए मामलों और कई जोखिम कारकों को एक साथ देखा गया है.
185 देशों के आंकड़ों का हुआ विशलेषण
इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने 185 देशों में 36 अलग-अलग प्रकार के कैंसर के 2022 के मामलों का विश्लेषण किया है. उन्होंने इसमें कैंसर के 30 ऐसे कारणों को शामिल किया, जिन्हें बदला जा सकता है. जैसे कि तंबाकू सेवन, शराब पीना और संक्रमण.
Ciggerate-शराब है सबसे बड़ा खतरा
रिसर्च के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया भर में 1.87 करोड़ नए कैंसर मामले सामने आए थे, जिनमें से करीब 38 प्रतिशत यानी 71 लाख मामले रोके जा सकते थे. इनमें से लगभग 15% मामलों के लिए तंबाकू और धूम्रपान जिम्मेदार था. इसके बाद संक्रमण 10% और शराब सेवन 3% जिम्मेदार पाया गया.
एक्सपर्ट के मुताबिक, फेफड़े, पेट और गर्भाशय के कैंसर को रोका जा सकता था.
महिलाओं और पुरुषों में कैंसर के कारण अलग-अलग
महिलाओं में सामने आए 92 लाख नए मामलों में से लगभग 30% को रोका जा सकता था. इनमें सबसे बड़ी भूमिका संक्रमणों की रही है, खासकर HPV संक्रमण, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का प्रमुख कारण है. ये मामले अधिकतर निम्न और मध्यम आय वाले इलाकों, खासकर अफ्रीका में मिले हैं. वहीं, पुरुषों में धूम्रपान सबसे बड़ा जोखिम का कारण रहा है, जो रोके जा सकते हैं.
कैसे होगी रोकथाम?
हालांकि, एक्सपर्ट्स ने रोकथाम के लिए कोई प्रक्रिया नहीं बताई है. मगर उनका मानना है कि स्टडी में धूम्रपान और शराब को जानलेवा बताया गया है. इसलिए, लोगों को खासतौर पर युवाओं को शराब, धूम्रपान और असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए. ये रोकथाम के आसान रणनीतियां हैं, जिन्हें हर कोई अपना सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या आपके भी कीबोर्ड पर लंबे समय तक काम करने से कलाई में होता है दर्द? डॉक्टर से जानें राहत पाने के उपाय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us