/newsnation/media/media_files/2026/02/04/wrist-pain-2026-02-04-10-46-03.jpg)
Wrist Pain
Wrist Pain: हमारे हाथ हर पल काम में लगे रहते हैं. फिर चाहे टाइप करना हो, मोबाइल चलाना हो या फिर कोई सामान उठाना हो, लेकिन जब इन्हीं कामों के दौरान सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होने लगे, तो यह एक संकेत हो सकता है. यह संकेत कार्पल टनल सिंड्रोम (CTS) का हो सकता है. ऐसे में चलिए मेक्स हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव बत्रा से जानते हैं क्या है कार्पल टनल सिंड्रोम इसके लक्षण और राहत पाने के उपाय के बारे में.
क्या है कार्पल टनल सिंड्रोम?
मेक्स हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव बत्रा बताते हैं कि हमारी कलाई के अंदर एक संकरा रास्ता होता है. इसे कार्पल टनल कहा जाता है. इसी रास्ते से एक नस गुजरती है, जिसे मीडियन नर्व कहते हैं. यह नस उंगलियों और हथेली तक संदेश पहुंचाती है. जब इस टनल में सूजन या दबाव बढ़ता है, तो नस दब जाती है. यहीं से समस्या शुरू होती है.
कार्पल टनल के लक्षण
अंगूठे में झनझनाहट महसूस होना.
पहली और दूसरी उंगली में सुन्नपन आना.
रात के समय दर्द बढ़ जाना.
हाथ में कमजोरी लगना.
चीज़ों को पकड़ने में दिक्कत होना.
कभी-कभी बिजली के झटके जैसा एहसास होना.
क्यों होता है यह रोग?
डॉक्टर गौरव बत्रा बताते हैं कि अगर आप लंबे समय तक ऑफिस में किबोर्ड पर टाइप करते हैं या फिर मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो कार्पल टनल सिंड्रोम की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना या फिर एक ही काम को बार-बार करने से भी ये रोग बढ़ जाता है.
साथ ही एक ही काम को बार-बार दोहराना या फिर गर्भावस्था के दौरान सूजन होना. डायबिटीज और थाइरॉयड की समस्या होती है. जोड़ों में गठिया, कलाई पर चोट लगने से भी कार्पल टनल सिंड्रोम की समस्या बढ़ जाती है. कुछ लोगों में यह समस्या जन्म से भी हो सकती है.
कैसे होता है इसकी जांच?
डॉक्टर पहले हाथ और कलाई की जांच करते हैं. आपकी रोज़मर्रा की आदतों के बारे में पूछते हैं. जरूरत पड़ने पर नसों की जांच करवाई जाती है और कुछ मामलों में स्कैन या अन्य टेस्ट भी होते हैं.
डॉक्टर से जानें इलाज के आसान तरीके
हल्की समस्या में आराम करना जरूरी होता है.
बार-बार ब्रेक लें.
काम करने की सही मुद्रा अपनाएं.
रात में कलाई पर स्प्लिंट पहनें.
दर्द कम करने की दवा मदद कर सकती है.
सूजन ज्यादा हो तो इंजेक्शन दिए जाते हैं.
समय पर ध्यान देना क्यों जरूरी है?
अगर लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, तो नुकसान बढ़ सकता है.
समय पर इलाज से हाथों की ताकत बनी रहती है.
संवेदनशीलता भी सुरक्षित रहती है.
दर्द से राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें: Green Tea Vs Black Coffee: हेल्थ, एनर्जी और फैट बर्न में कौन हैं आगे?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us