‘पति के साथ रहने के लिए देवर के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे थे ससुराल वाले’, मृतका के परिजनों का आरोप

बिहार में एक महिला की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है. यहां तीन तालाक के बाद ससुराल वाले महिला पर हलाला करने का दबाव बना रहे थे.

बिहार में एक महिला की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है. यहां तीन तालाक के बाद ससुराल वाले महिला पर हलाला करने का दबाव बना रहे थे.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

देश में तीन तलाक के खिलाफ कड़े कानून बनाए जा चुके हैं फिर भी इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है. बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो रूह कंपा देगी. यहां एक 26 साल की विवाहिता रेहाना खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर और कड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ससुराल वाले तालाक के बाद रेहाना पर उसके देवर के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे थे. मामला बिहार के बेतिया जिले का है.

Advertisment

जानाकारी के अनुसार, घटना बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोले का है. दो दिसंबर 2019 को रेहाना खातून की मसकुर उर्फ लाडले के साथ शादी हुई थी. दंपति के दो छोटे बच्चे हैं, जिसमें बेटे का नाम रेयान तो बेटी का नाम आयत है. परिजनों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने उसे तालाक दे दिया था. 

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'जो भी महिला इस तरह घर छोड़कर भागेगी, उसका यही इंतजाम करूंगा', मेरठ में पत्नी के प्रेमी की सरेआम हत्या करने के बाद पति का ऐलान

हलाला का विरोध करने पर प्रताड़ना का आरोप

मृतका के मायके वालों ने दावा किया है कि तालाक के बाद ससुराल वाले रेहाना पर फिर से निकाह करने के लिए हलाला करने का दवाब बना रहे थे. हलाला के तहत रेहाना को अपने देवर के साथ निकाह करने के लिए कहा गया था. रेहाना ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया था. परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विरोध और प्रताड़ना से परेशान होने की वजह से रेहाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. 

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- लुधियाना में NRI महिला का 'चंडी' रूप, बदमाशों ने कार पर फेंके अंडे, तो तलवार लेकर निकल पड़ी बाहर

अस्पताल छोड़कर भागे ससुराल वाले

गुरुवार सुबह जब रेहाना की स्थिति बिगड़ने की वजह से शोर मचा तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. कहा जा रहा है कि मौत की पुष्टि होते ही ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर निकलने की कोशिश करने लगे. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए. 

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- यूपी के कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मची सनसनी, बंद घर में मिले माता-पिता और तीन बच्चों के शव

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- UP News: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मर्डर से पहले साथ में पी थी शराब

Crime news
Advertisment