'जो भी महिला इस तरह घर छोड़कर भागेगी, उसका यही इंतजाम करूंगा', मेरठ में पत्नी के प्रेमी की सरेआम हत्या करने के बाद पति का ऐलान

मेरठ के हस्तिनापुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर प्रदीप नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील की सरेआम गो​ली मारकर हत्या कर डाली. इस वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है.

मेरठ के हस्तिनापुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर प्रदीप नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील की सरेआम गो​ली मारकर हत्या कर डाली. इस वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Love affair goes awry, leads to double murder in UP

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर बदले की सनक ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. इसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है. यह मामला हस्तिनापुर का है. यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को सरेआम गोलियों से भून डाला. इस वारदात के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में हत्यारे ने खुद कुबाला की उसने कत्ल किया है. उसने कानून को ठेंगा दिखाते कहा कि अगर दोबरा ऐसा हुआ तो वह फिर ऐसा करेगा. 

Advertisment

सुनील के सिर कनपटी पर गोली मारी

हत्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह किसी फिल्मी सीन की तरह है. वीडियो में आरोपी प्रदीप चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे सामने आया. इसमें सुनील अपनी बाइक स्टार्ट करता है, प्रदीप पीछे से आता है और उसकी कमर में पहली गोली मारता है. गोली लगने के बाद सुनील नीचे गिर पड़ता है. इसके बाद भी प्रदीप रुका नहीं और दोबारा तमंचा लोड करके गोली सुनील के सिर कनपटी पर गोली मारी. 

हत्या के बाद आराम से निकला प्रदीप

जब इस हत्या को अंजाम दिया गया तब यहां पर काफी भीड़ मौजूद थी. लोग अपनी आंखों के सामने कत्ल होते देखते रहे थे. मगर किसी ने भी प्रदीप को रोकने या सुनील को बचाने की कोशिश नहीं की. हत्या के बाद प्रदीप यहां से आराम से निकल गया. 

मैं अपने घर से बेदखल हूं

प्रदीप ने कहा- जो भी महिला इस तरह से घर को छोड़कर भागेगी. उसका यही इंतजाम करूंगा. अब अपनी पत्नी को भी मारूंगा. यह वीडियो एसएसपी मेरठ, बहसूमा, फलावदा और हस्तिनापुर पुलिस का भेजा. उसने कहा, जो भी महिला घर से भागेगी, मुझे फोन करो, मैं उसे मार डालूंगा. मैं अपने घर से बेदखल हूं और मेरे हाथ में ढाई मीटर का कफन है. इसे सिर पर बांधकर चल रहा हूं. सुनील मुझे डेढ़ बात मिला. आज उसे मैंने खत्म कर दिया.

ये भी पढ़ें: NCERT विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, किताबों की सभी प्रतियां हटाने का निर्देश दिया

Crime news UP News
Advertisment