UP News: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मर्डर से पहले साथ में पी थी शराब

UP News: उत्तर प्रदेश में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद इसकी जानकारी दी.

UP News: उत्तर प्रदेश में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद इसकी जानकारी दी.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Police file 1

File Photo (ANI)

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका खुलासा पुलिस ने महज 12 घंटे में कर दिया. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने मर्डर में शामिल कार, शराब की खाली बोतलें और जहरीले स्प्रे की डिब्बी भी बरामद कर ली है.

Advertisment

अब जानें क्या है पूरा मामला

घटना जैथरा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अहरई गांव से बंधे रोड पर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव की पहचान आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हेमंत (45) के रूप में हुई है.

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया, पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और उसके जानकारों पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और डीप जांच शुरू कर दी.  

जहरीले स्प्रे से पति की हत्या 

जांच के दौरान, पुलिस को कई सारे जरूरी सबूत मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुई कार, शराब की खाली बोतलें और जहरीले स्प्रे की बोतल बरामद कर ली है. 

ऐसे रची हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने मृतक को शादी में ले जाने का कहकर अपनी कार में बैठाया और रास्ते में खूब शराब पिलाई. वह जब नशे में चूर हो गया तो उन्होंने जहरीले स्प्रे से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वे लोग शादी समारोह में गए और इस दौरान, शव कार में ही था. घर लौटते वक्त आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया. 

Crime news UP News
Advertisment