लुधियाना में NRI महिला का 'चंडी' रूप, बदमाशों ने कार पर फेंके अंडे, तो तलवार लेकर निकल पड़ी बाहर

लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया से लौटी एक NRI महिला ने बहादुरी की मिसाल पेश की है. जब दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और अंडे फेंककर रोकने की कोशिश की, तो महिला तलवार लेकर बाहर निकल आईं. उनकी हिम्मत देखकर बदमाश दुम दबाकर भाग निकले.

लुधियाना में ऑस्ट्रेलिया से लौटी एक NRI महिला ने बहादुरी की मिसाल पेश की है. जब दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और अंडे फेंककर रोकने की कोशिश की, तो महिला तलवार लेकर बाहर निकल आईं. उनकी हिम्मत देखकर बदमाश दुम दबाकर भाग निकले.

author-image
Ravi Prashant
New Update
VIRAL NEWS

वायरल वीडियो Photograph: (x/@Ludhiana_Police)

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला लेकिन गर्व से भर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ऑस्ट्रेलिया से भारत आई एक NRI महिला ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया.

Advertisment

पीछा किया और कार पर फेंके अंडे

हरजिंद कौर अपनी चाची और सास के साथ कार से रिश्तेदार के घर जा रही थीं. तभी उन्होंने महसूस किया कि एक मोटरसाइकिल उनका लगातार पीछा कर रही है. हरजिंद ने बताया कि उन्होंने बाइक को रास्ता भी दिया, लेकिन वे नहीं निकले और पीछे ही चलते रहे. अचानक, बदमाशों ने कार की विंडस्क्रीन पर अंडे फेंके. अक्सर लुटेरे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि ड्राइवर वाइपर चलाए और अंडा फैलने से सामने दिखना बंद हो जाए और गाड़ी रोकनी पड़े.

जब तलवार लेकर बाहर निकलीं हरजिंद

कार के अंदर उनकी सास और चाची घबरा गईं और चिल्लाने लगीं कि बाहर मत निकलो. लेकिन हरजिंद ने हार मानने के बजाय लड़ने का फैसला किया. वह कार में रखी **तलवार लेकर बाहर निकल आईं. वीडियो में दिख रहा है कि हरजिंद सड़क के बीचों-बीच खड़ी होकर तलवार लहरा रही हैं और बदमाशों को ललकार रही हैं.  एक अकेली महिला को हाथ में तलवार लिए अपनी ओर बढ़ते देख बदमाशों के पसीने छूट गए और वे तुरंत वहां से भाग खड़े हुए.

सोशल मीडिया पर तारीफ और पुलिस का एक्शन

यह पूरी घटना हरजिंद की चाची ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी. वीडियो वायरल होते ही लोग हरजिंद की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खुद हरजिंद ने बड़े गर्व से कहा, "उन्होंने गलत टारगेट चुन लिया था. लुधियाना पुलिस ने भी इस मामले में फुर्ती दिखाई है. पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है. केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

Crime news
Advertisment