/newsnation/media/media_files/2026/01/07/entertainment-news-live-updates-2026-01-07-21-30-05.webp)
Photograph: (News Nation)
- Feb 06, 2026 16:37 IST
Entertainment News Live Updates: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की वापसी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा को ऋतिक रोशन की कृष 4 में फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है. बता दें, प्रियंका ने कृष सीरीज की आखिरी दो फिल्मों में लीड रोल प्ले किया था.
- Feb 06, 2026 15:49 IST
Entertainment News Live Updates: फिल्म ‘रामायण’ में कौन होगा ‘विभीषण’?
रणबीर कपूर की ‘रामायाण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फिल्म में विजय सेतुपति विभीषण के रोल
में नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. - Feb 06, 2026 15:27 IST
Entertainment News Live Updates: यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ केस दर्ज
मेरठ में चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती पर झारखंड मूल की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा है कि उसे करीब डेढ़ साल तक बंधक बनाकर रखा गया, जबरन काम कराया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
- Feb 06, 2026 15:11 IST
Entertainment News Live Updates: मृणाल ठाकुर ने की ‘वध 2’ की तारीफ
मृणाल ठाकुर ने नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 की सरहाना की है. एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर फिल्म की कास्ट और टीम की परफॉर्मेंस की तारीफ की.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/06/vadh-2-2026-02-06-15-11-35.jpg)
Vadh 2 Photograph: (Mrunal Thakur (Instagram)) - Feb 06, 2026 14:51 IST
Entertainment News Live Updates: भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट
भूमि पेडनेकर की हाल ही में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल ओटीटी पर धमाल मचा रीह है. ये सीरीज अमेरिका, यूके, यूएई समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है और दुनियाभर में लोग इसे पसंद कर रहे हैं.
- Feb 06, 2026 14:11 IST
Entertainment News Live Updates: हेमा मालिनी संग कंगाना ने शेयर की फोटो
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस हेमा मालिनी संग तस्वीर शेयर की. इस दौरान एक्ट्रेस ने लिखा- 'संसद में सुकून के कुछ पल ड्रीम गर्ल के साथ.' इस दौरान दोनों एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/06/kangana-ranaut-hema-malini-2026-02-06-14-11-12.jpg)
Kangana Ranaut-Hema Malini Photograph: (Kangana Ranaut (Instagram)) - Feb 06, 2026 13:20 IST
Entertainment News Live Updates: 'घुसखोर पंडित' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने जारी किया स्टेटमेंट
'घुसखोर पंडित' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने स्टेटमेंट जारी किया है. एक्टर ने कहा- 'मैं लोगों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करता हूं और उन्हें पूरी गंभीरता से लेता हूं. जब आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा होते हैं जिससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो वह आपको रुकने और सुनने पर मजबूर कर देती है. मैं किसी भी फिल्म से उसके पात्र और उस कहानी के जरिए जुड़ता हूं जिसे मैं निभा रहा हूं. मेरे लिए, यह एक त्रुटिपूर्ण व्यक्ति और उसके आत्म-साक्षात्कार की यात्रा को चित्रित करने के बारे में था. इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय के बारे में कोई टिप्पणी करना नहीं था.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/06/manoj-bajpayee-2026-02-06-13-19-48.jpg)
Manoj Bajpayee Photograph: (Manoj Bajpayee (Instagram)) - Feb 06, 2026 13:13 IST
Entertainment News Live Updates: सूबेदार का पोस्टर रिलीज
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म सूबेदार का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि डेट अभी रिवील नहीं हुई है.
- Feb 06, 2026 12:14 IST
Entertainment News Live Updates: 'वध 2' के दर्शकों से संजय मिश्रा ने की अपील
वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में एक्टर संजय मिश्रा ने दर्शकों से खास अपील की है और कहा है कि फिल्म के सस्पेंस और क्लाइमेक्स का वध ना करे.
#Vadh2 ke suspense ka vadh na karein! Say no to spoilers.
— Sanjay Mishra (@imsanjaimishra) February 6, 2026
Book your tickets.
🔗 : https://t.co/JFWBvhhTwT
In cinemas now!@Neenagupta001@J_Studio_#LuvRanjan@gargankur@LuvFilmsLLP#KumudMishra#AmittKSingh#AkshayDogra#ShilpaShukla@iyogitabihanipic.twitter.com/3QPHrllZnt - Feb 06, 2026 12:07 IST
Entertainment News Live Updates: O Romeo का नया गाना हुआ रिलीज
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘पानी की दुकान’ का ऑडियो रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया पर ये गाना काफी वायरल हो रहा है. बता दें, ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
- Feb 06, 2026 11:44 IST
Entertainment News Live Updates: भूमि पेडनेकर ने 'दलदल' के सेट से BTS फोटोज शेयर की
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर ‘दलदल’ वेब सीरीज के सेट से बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं. भूमि पेडनेकर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
- Feb 06, 2026 10:55 IST
Entertainment News Live Updates: शाहरुख खान की 'Main Hoon Na 2' को लेकर बड़ा अपडेट
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और फराह खान 12 साल बाद फिर से साथ काम कर सकते हैं. दरअसल, कहा जा रहा है कि 'मैं हूं ना 2' को लेकर दोनों के बीच बातचीत जोरों पर है.
- Feb 06, 2026 10:39 IST
Entertainment News Live Updates: दीपिका पादुकोण बनी ‘नंबर 1 हीरोइन इन द कंट्री’
दीपिका पादुकोण 14वीं बार ‘नंबर 1 हीरोइन इन द कंट्री’ हुईं घोषित. इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल में दीपिका पादुकोण ने अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. वहीं रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी और नयनतारा और कंगना रनौत का नाम भी लिस्ट में शामिल है.
- Feb 06, 2026 10:03 IST
Entertainment News Live Updates: मनोज बाजपेयी के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म
Variety India के मुताबिक, मनोज बाजपेयी अब अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ भागम भाग 2 में नजर आ सकते हैं. खबर है कि फिल्म से गोविंदा को हटा दिया गया है और उनकी जगह मनोज को ये फिल्म ऑफर हुई है. पढ़ें पूरी खबर-
- Feb 06, 2026 09:47 IST
Entertainment News Live Updates: 'घूसखोर पंडित' के निर्देशक पर FIR
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' के नाम को लेकर बवाल चल रहा है. वहीं, अब मेकर्स पर FIR दर्ज कर दी गई है. पढ़ें पूरी खबर-
Ghuskhor Pandat? What kind of title is this?
— Mr Sinha (@Mrsinha) February 3, 2026
Would it be acceptable if a movie or series were made with a similar “Ghuskhor Mohamedan” title?
This is not freedom of speech. This is bigotry driven by an agenda.
Such content should not be allowed to release. pic.twitter.com/pagFuL3UGa - Feb 06, 2026 09:45 IST
Entertainment News Live Updates: सलमान खान को जयपुर कोर्ट में होना होगा पेश
जयपुर उपभोक्ता आयोग ने पान मसाले के प्रचार से जुड़े एक मामले में एक्टर सलमान खान को जमानती वारंट के जरिए तलब किया है. आयोग का मानना है कि रोक के बावजूद विज्ञापन में शामिल होकर पूर्व आदेशों की अवहेलना की गई. मामले में 6 फरवरी को आयोग में पेशी होनी है.
- Feb 06, 2026 08:59 IST
Entertainment News Live Updates: 'मर्दानी 3' ने एक हफ्ते में तोड़ा ये रिकॉर्ड
'मर्दानी 3' ने 7वें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद 'मर्दानी 3' की 7 दिनों की कुल कमाई अब 26.30 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ इस फिल्म ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म मर्दानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिसने पहले हफ्ते 22.87 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- Feb 06, 2026 08:58 IST
Entertainment News Live Updates: ‘बॉर्डर 2’ ने पार किए 400 करोड़
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 14वें दिन 4 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन
294.25 करोड़ हो गया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने 402.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर- - Feb 06, 2026 08:30 IST
नोरा फतेही का बर्थडे आज
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. बता दें, बॉलीवुड में पहचान बनना के लिए नोरा ने कड़ी मेहनत की है और आज वोअपने डांस से बड़े-बड़े डांसर्स को कड़ी टक्कर देती हैं. पढ़ें पूरी खबर-
- Feb 06, 2026 08:28 IST
Entertainment News Live Updates: एल्विश यादव ने शेयर की सगाई की फोटो?
एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे हुए एक फोटो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मैने प्यार को एक और मौका दिया है और मुझे मेरा प्यार मिल गया है.' ऐसे में अब दोनों की सगाई की खबरें उड़ने लगी हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/06/elvish-jiya-2026-02-06-08-28-21.jpg)
Elvish-Jiya Photograph: (Elvish-Jiya (Instagram)) - Feb 06, 2026 08:25 IST
Entertainment News Live Updates: साउथ एक्ट्रेस अंजू कृष्णा गिरफ्तार
तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अंजू कृष्णा को ड्रग्स रखने के आरोप में एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है. अंजू के साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us