/newsnation/media/media_files/2026/02/06/ghooskhor-pandat-2026-02-06-09-19-46.jpg)
ghooskhor pandat Photograph: (Netflix)
Ghooskhor Pandat Controversy: मनोरंजन जगत में कई ऐसी फिल्में है जो रिलीज से पहले विवादों में घिर जाती है. अब इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी की फिल्म का नाम भी शामिल हो गया है. हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टीजर (Ghooskhor Pandat Teaser) जारी किया गया, जिसके बाद इसके नाम को लेकर ब्राह्मण समाज विरोध प्रदर्शन करने लगे. वहीं, अब मेकर्स ने टीजर को सोशल मीडिया से हटा दिया है. ऐसे में जानते हैं, क्या है इस फिल्म की कहानी.
क्या है 'घूसखोर पंडित' की कहानी?
दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स ने'घूसखोर पंडित' का टीजर जारी किया था, जिसमें मनोज बाजपेयी एक पुलिस वाले के रोल में नजर आए. फिल्म में एक्टर का नाम 'अजय दीक्षित' है, लेकिन वो 'घूसखोर पंडित' के नाम से फेमस हैं. फिल्म की कहानी में अजय दीक्षित के पास एक ऐसी लड़की का केस आया है, जो काफी दर्दनाक है और इसी के ईद-गिर्द कहानी को दिखाया गया है. अब ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि इस केस के बाद क्या वो घूसखोर पंडित यानि की पुलिस वाला खुद को बदल पाएगा या नहीं.
Ghuskhor Pandat? What kind of title is this?
— Mr Sinha (@Mrsinha) February 3, 2026
Would it be acceptable if a movie or series were made with a similar “Ghuskhor Mohamedan” title?
This is not freedom of speech. This is bigotry driven by an agenda.
Such content should not be allowed to release. pic.twitter.com/pagFuL3UGa
फिल्म की रिलीज पर बवाल
बता दें, नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी नेटफ्लिक्स फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टीजर आने के बाद से ही विवाद होने लगा. कुछ नेटिजन्स ने फिल्म के टाइटल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह ब्राह्मण समुदाय के लिए अपमानजनक है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नेटफ्लिक्स और 'घूसखोर पंडित' के मेकर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया और लखनऊ में एक FIR भी दर्ज की गई. वहीं, अब फिल्म के मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी किया है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचना के लिए माफी मांगी है. साथ ही पोस्टर और टीजर को हटा दिया गया है.
ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' को लेकर हो रहा बवाल? जानें क्यों हो रही बायकॉट की डिमांड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us