मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' को लेकर हो रहा बवाल? जानें क्यों हो रही बायकॉट की डिमांड

Ghuskhor Pandit Controversy: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. फिल्म के टाइटल को लेकर ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने जातिगत अपमान का आरोप लगाते हुए बॉयकॉट की चेतावनी दी है.

Ghuskhor Pandit Controversy: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. फिल्म के टाइटल को लेकर ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने जातिगत अपमान का आरोप लगाते हुए बॉयकॉट की चेतावनी दी है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Manoj Bajpayee Ghuskhor Pandit Controversy

Manoj Bajpayee Ghuskhor Pandit Controversy

Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandit Controversy: OTT प्लेटफॉर्म पर आने वाली मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर सामने आते ही विवादों में घिर गया है. फिल्म के नाम को लेकर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया है. भोपाल में इस मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है.

Advertisment

भोपाल में सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज

भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे आए है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि फिल्म का टीजर तुरंत ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए. लोगों का कहना है कि फिल्म का टाइटल और कहानी ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंचा रही है. चेतावनी दी गई है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र होगा. 

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पंडित जैसे सम्मानित शब्द को घूसखोर जैसे शब्द से जोड़ना गलत है. इससे एक पूरे समुदाय को गलत नजर से दिखाया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान “डिजिटल प्लेटफॉर्म बंद करो”, “FIR दर्ज करो” और “फिल्म का बॉयकॉट करो” जैसे नारे लगाए गए है. 

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर 

मामला बढ़ने के बाद फिल्म के नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म ब्राह्मण समाज की गरिमा को नुकसान पहुंचा रही है. साथ ही फिल्म मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की गई है.

सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “अगर घूसखोर दिखाना था तो सिर्फ घूसखोर लिख देते, पंडित क्यों जोड़ा?” वहीं कई लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सवाल उठाए और फिल्म के बॉयकॉट की बात कही.

क्या है फिल्म की कहानी? 

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं. लोग उन्हें उनके सरनेम की वजह से ‘पंडित’ कहते हैं. उनकी रिश्वतखोरी की आदतों के कारण ही यह नाम जुड़ा दिखाया गया है. फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकू शारदा भी अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है और कहानी नीरज पांडे की है. अभी फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है. टीजर करीब 51 सेकंड का है. भोपाल से दिल्ली तक उठे इस विवाद के बाद सबकी नजरें फिल्म मेकर्स के फैसले पर टिकी हैं. देखना होगा कि वे फिल्म के नाम या कंटेंट में कोई बदलाव करते हैं या नहीं. 

यह भी पढ़ें: TRP List: तुलसी के आगे नहीं निकल पा रहा कोई शो, 'अनुपमा' से लेकर 'नागिन 7' का ऐसा रहा हाल

Manoj Bajpayee Manoj Bajpayee Film
Advertisment