TRP List: तुलसी के आगे नहीं निकल पा रहा कोई शो, 'अनुपमा' से लेकर 'नागिन 7' का ऐसा रहा हाल

TRP List: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नंबर वन पर बना हुआ है. चलिए जानते हैं, टॉप 5 शोज की लिस्ट में किस-किसका नाम-

TRP List: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नंबर वन पर बना हुआ है. चलिए जानते हैं, टॉप 5 शोज की लिस्ट में किस-किसका नाम-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
TRP LIST

TRP LIST Photograph: (jio hotstar)

TRP List: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते शोज की टीआरपी रेटिंग्स आती है. जिससे ये पता चलता है कि दर्शकों को कौन सा शो सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. इसके साथ ही शो के मेकर्स भी अपनी कहानी पर काम करते हैं. ऐसे में अब ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है और पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर राज कर रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस बार भी नंबर वन पर बना हुआ है. तो चलिए है अन्य शोज का कैसा हाल रहा.

Advertisment

टॉप 5 में जगह नहीं बना पा रहा 'ये रिश्ता...'

राजन शाही का सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले काफी हफ्ते से टॉप 5 से बाहर है. 8 साल के लीप के बाद भी शो का हाल ऐसा ही नजर आया. वहीं, कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chef 3) 3. o के नाम से दोबारा स्क्रीन पर लौटा है और ये 1.9 रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर है. चौथे नंबर पर आर्यवर्धन और अनु का सीरियल 'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) है. शो को 1.9 रेटिंग मिली है.

कैसा रहा अनुपमा और नागिन 7 का हाल?

प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) इस बार नीचे गिर गया है. शो को  2.1 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान मिला है. वहीं, रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया का शो  'अनुपमा' (Anupamaa) को इस बार टीआरपी लिस्ट में 2.2 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को 2.2 रेटिंग मिली है और ये टॉप पर है.

ये भी पढ़ें- The 50: प्रिंस नरूला के बाद मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को कहा 'गंवार', तो शो में ही इस शख्स ने पीट डाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Anupamaa
Advertisment