The 50: प्रिंस नरूला के बाद मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को कहा 'गंवार', तो शो में ही इस शख्स ने पीट डाला

'The 50' Maxtern on Elvish Yadav:रियलिटी शो 'द 50' में मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ इतना ज्यादा बुरा-भला बोला की, शो में ही उन्हें एक कंटेस्टेंट ने जमकर पीटा. चलिए जानते हैं.

'The 50' Maxtern on Elvish Yadav:रियलिटी शो 'द 50' में मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ इतना ज्यादा बुरा-भला बोला की, शो में ही उन्हें एक कंटेस्टेंट ने जमकर पीटा. चलिए जानते हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
THE 50 (4)

THE 50 Photograph: (Jio Hotstar)

'The 50' Maxtern on Elvish Yadav: इस समय टीवी पर रियलिटी शो  'द 50'  लोगों का मनोरंजन कर रहा है. शो में कुल 50 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है, जिनमें एल्विश यादव  (Elvish Yadav) नहीं है. लेकिन शो देख दर्शकों को एल्विश की कमी महसूस नहीं हो रही है, क्योंकि हर रोज उनका जिक्र शो में किया जा रहा है. पहले प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने एल्विश को लेकर कई बातें की. वहीं, अब  मैक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ इतना ज्यादा बुरा-भला बोला की, शो में ही उन्हें एक कंटेस्टेंट ने जमकर पीटा. चलिए जानते हैं.

Advertisment

 मैक्सटर्न ने एल्विश को कहा 'गंवार'

 'द 50'  में आए दिन कंटेस्टेंट्स को नए-नए टास्क मिलते हैं, जिसमें उन्हें पास होकर फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने होते हैं. वहीं, लेटेस्ट टास्क में मैक्सटर्न (Maxtern) यानी सागर ठाकुर ने  एल्विश यादव के खिलाफ भद्दी बातें कहीं. उन्होंने कहा- 'उसकी औकात नहीं कि किसी से अकेले भिड़ सके, वो अपने आपको न समझे सबसे बड़ा समझदार, क्योंकि वो है सबसे बड़ा गंवार.' वहीं, मैक्सटर्न की ये बात शो के दूसरे कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक (Archit Kaushik) को पसंद नहीं आई है उन्होंने  मैक्सटर्न को धक्का देखर जमीन पर गिराया, दोनों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली.

प्रिंस नरूला ने भी कहा था बुरा-भला

बता दें, इससे पहले प्रिंस नरूला ने भी शो में एल्विश यादव के बारे में बात की थी. एक्टर ने कहा था कि एल्विश खुद को गूंडा समझते हैं, लेकिन असल में वो कुछ नहीं कर सकते हैं. इस दौरान मैक्सटर्न ने भी  एल्विश यादव के खिलाफ प्रिंस से काफी कुछ शेयर किया था. बता दें, शो में आए दिन कोई ना कोई एल्विश की बात करता रहता है. दूसरे ओर शो के होस्ट लायन ने कंटेस्टेंट्स से  साफ कहा था कि वह अपने महल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे. त अब देखना होगा कि जब ये एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा तो  मेकर्स क्या एक्शन लेते हैं.

ये भी पढ़ें- 'The 50' में 'Bigg Boss' के ये 21 कंटेस्टेंट्स मचाएंगे धमाल, जानें कहां से लिया गया इस शो का आइडिया?

Prince Narula Elvish Yadav Maxtern The 50
Advertisment