'The 50' में 'Bigg Boss' के ये 21 कंटेस्टेंट्स मचाएंगे धमाल, जानें कहां से लिया गया इस शो का आइडिया?

The 50 'Bigg Boss' Contestants: नया रियलिटी शो द 50 जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो में बिग बॉस के 21 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. चलिए जानते हैं, शो से जुड़ी अन्य बातें-

The 50 'Bigg Boss' Contestants: नया रियलिटी शो द 50 जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो में बिग बॉस के 21 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. चलिए जानते हैं, शो से जुड़ी अन्य बातें-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
The 50

The 50 Photograph: (JIOHOTSTAR)

The 50 'Bigg Boss' Contestants:  रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में कुल 50 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं, जिनके नाम सामने आ गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से 21 कंटस्टेंट को आपने बिग बॉस में देखा होगा, जो अब इस शो में धमाल मचाते नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं, बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स के नाम और साथ ही ये भी जानते हैं कि  'द 50' का आइडिया कहा से आया है. 

Advertisment

बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर?

द 50 में कुल 50 सेलेब्स नजर आएंगे, जिनमें से 21 तो पहले बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं. इनमें प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, श्रुतिका अर्जुन, दिगविजय राठी, बेबिका धुर्वे, चाहत पांडे, लवकेश कटारिया, नेहल, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अर्चना गौतम, रजत दलाल, नतालिया, खानजादी, और रिद्धिमा पंडित का नाम शामिल है. ऐसे में अब बिग बॉसके बाद ये सेलेब्स द 50 में  धमाल मचाएंगे.

कहां से लिया गया शो का आइडिया?

‘द 50’ शो का आइडिया एक फ्रेंच शो Les Cinquante से लिया गया है, जो साल 2022 में शुरू हुआ था. इसके अलावा इस शो को पोलैंड, जर्मनी और अमेरिका ने भी एडप्ट किया गया. वहीं, अब ‘द 50’ के फॉर्मेट  से भारतीय ऑडियंस के लिए इस शो को तैयार किया गया है. शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में बने बड़े पैलेस स्टाइल सेट में हुई है. शो में एक खास 'शेर' का कांसेप्ट भी रखा गया है, जो कंटेस्टेंट्स पर नजर रखेगा. ये शो  1 फरवरी से कलर्स टीवी और ओटीटी पर  जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- The 50: लायन के महल से अब तक इन सेलेब्स को आया बुलावा, कुल 50 लोगों के बीच होगी टक्कर

Bigg Boss The 50
Advertisment