'घूसखोर पंडित' विवाद के बीच मनोज बाजपेयी के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, गोविंदा को किया रिप्लेस?

Manoj Bajpayee Replace Govinda: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' विवादों में है. ऐसे में अब एक्टर के हाथ बड़ी फिल्म लगी है और उन्होंने गोविंदा को रिप्लेस कर दिया है.

Manoj Bajpayee Replace Govinda: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' विवादों में है. ऐसे में अब एक्टर के हाथ बड़ी फिल्म लगी है और उन्होंने गोविंदा को रिप्लेस कर दिया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Govinda-Manoj

Govinda-Manoj Photograph: (Popcorn Motion Pictures-Netflix)

Manoj Bajpayee Replace Govinda: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडित' (Ghooskhor Pandat) को लेकर विवादों में हैं. दरअसल, इस फिल्म का जब टीजर रिलीज हुआ तो इसके नाम को लेकर विवाद होने लगा. ऐसे में अब मनोज बाजपेयी के हाथ एक बड़ी फिल्म लगने की खबर आ रही है. कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्होंने  गोविंदा (Govinda) को रिप्लेस किया है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

किस फिल्म में गोविंदा को किया रिप्लेस?

Variety India के मुताबिक, मनोज बाजपेयी अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल (Paresh Rawal) के साथ भागम भाग 2 (Bhagam Bhag 2) में नजर आ सकते हैं. खबर है कि फिल्म से गोविंदा को हटा दिया गया है और उनकी जगह मनोज को ये फिल्म ऑफर हुई है. हालांकि अभी तक एक्टर या फिर मेकर्स की ओर से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है. 

क्या होगी भागम भाग 2 की कहानी? 

साल 2006 में जब भागम भाग आई थी, तो फिल्म ने लोगों का खूब हंसाया था. अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल से लेकर राजपाल यादव जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आए थे. वहीं, अब बताया जा रहा है कि ये भागम भाग 2 में पहले से ज्यादा कॉमेडी की गड़बड़ियां और बहुत सारा मजेदार हंगामा देकने को मिलेगा. इस बार एक्ट्रेस एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी (Meenakshi Chaudhary) भी फिल्म का हिस्सा होगी. वहीं, फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई से शुरू हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- क्या है 'घूसखोर पंडित' की कहानी? जिसे लेकर ब्राह्मण समाज कर रहा विरोध, अब मेकर्स ने डिलीट किया टीजर

Govinda Manoj Bajpayee ghooskhor pandat
Advertisment