महज 5 हजार रुपये लेकर भारत आई थीं ये एक्ट्रेस, दूध-ब्रेड बेचकर करती थी गुजारा, अब हैं टॉप की डांसर

Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही को भारत आने के बाद कई दिन स्ट्रगल में गुजारने पड़े, लेकिन इसके बावजूद नोरा आज इंडिया की टॉप डांसर हैं. ऐसे में चलिए एक्ट्रेस के बॉलीवुड जर्नी के बारे में जानते हैं.

Nora Fatehi Birthday: नोरा फतेही को भारत आने के बाद कई दिन स्ट्रगल में गुजारने पड़े, लेकिन इसके बावजूद नोरा आज इंडिया की टॉप डांसर हैं. ऐसे में चलिए एक्ट्रेस के बॉलीवुड जर्नी के बारे में जानते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Nora Fatehi Birthday

Nora Fatehi Birthday

Nora Fatehi Birthday: भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपने धमाकेदार डांस से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आज यानी 6 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. ग्लैमर और सफलता से भरी उनकी जिंदगी जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे उतनी ही गहरी मेहनत और संघर्ष की कहानी छुपी है. कनाडा से सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर भारत आने वाली नोरा आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं.

Advertisment

परिवार था डांस के खिलाफ

नोरा एक मुस्लिम परिवार से आती हैं. पारंपरिक सोच के कारण उनके माता-पिता को उनका डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं था. कई बार उन्हें इस जुनून की कीमत भी चुकानी पड़ी. एक इंटरव्यू में नोरा बता चुकी हैं कि डांस को लेकर उनकी मां ने उन्हें मारा तक था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. वे चोरी-छिपे डांस की प्रैक्टिस करती रहीं. पढ़ाई पूरी की और फिर अपने सपने को सच करने भारत आ गईं.

भारत आकर झेला मुश्किल दौर

भारत में शुरुआती दिन नोरा के लिए बेहद कठिन थे. वे 10 लड़कियों के साथ एक फ्लैट में रहती थीं. पैसों की कमी इतनी थी कि कई दिन सिर्फ अंडा, ब्रेड और दूध पर गुजारे. नोरा ने यह भी बताया कि मानसिक रूप से वे इतनी टूट चुकी थीं कि उन्हें थैरेपी लेने की जरूरत महसूस होने लगी थी. इसी दौरान एक एजेंसी ने उनसे 20 लाख रुपये की ठगी भी की. काम दिलाने का वादा किया गया, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले.

गानों ने बदली किस्मत

साल 2014 में नोरा ने फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने बाहुबली के ‘मनोहरी’ गाने में डांस किया.
लेकिन असली पहचान उन्हें ‘दिलबर’ (सत्यमेव जयते) और ‘कमरिया’ (स्त्री) से मिली। ‘दिलबर’ ने एक बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए और नोरा रातों-रात स्टार बन गईं.

नोरा फतेही के हिट सॉन्ग

मनोहरी – बाहुबली (2015)

रॉक द पार्टी – रॉकी हैंडसम (2016)

दिलबर – सत्यमेव जयते (2018)

कमरिया – स्त्री (2018)

ओ साकी साकी – बाटला हाउस (2019)

एक तो कम जिंदगानी – मरजावां (2020)

गर्मी – स्ट्रीट डांसर 3डी (2020)

कुसु कुसु – सत्यमेव जयते 2 (2021)

मनिके – थैंक गॉड (2022)

जेडा नशा – एन एक्शन हीरो (2022)

स्नेक सॉन्ग (2025)

इन फिल्मों में दिखीं नोरा

नोरा ने बतौर एक्ट्रेस भी अपनी पहचान बनाई है. वे स्ट्रीट डांसर 3डी, क्रैक, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. संघर्षों से भरे सफर के बाद आज नोरा सफलता के शिखर पर हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 52 करोड़ रुपये है. वे एक इवेंट के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं. वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वे मोटी कमाई करती हैं.

यह भी पढ़ें: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने की साइलेंट अब्यूज पर बात, बोलीं- 'चुप रहना सजा'

Nora Fatehi Net worth Nora Fatehi actress nora fatehi
Advertisment