/newsnation/media/media_files/2026/02/06/mardaani-3-border-2-2026-02-06-08-45-06.jpg)
Mardaani 3-Border 2 Photograph: (YRF-J.P Films)
Border 2-Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) की बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाल जारी है. दूसरी ओर 30 जनवरी को आई रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की ‘मर्दानी 3’ भी अच्छी खासी कमाई कर रही है और अब फिल्म ने एक हफ्ते में अपनी ही फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए जानते हैं, दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन.
‘बॉर्डर 2’ ने पार किए 400 करोड़
‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म करते हुए दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर डाली है, साथ ही ये साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन 4 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन
294.25 करोड़ हो गया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने 402.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
'मर्दानी 3' ने एक हफ्ते में तोड़ा ये रिकॉर्ड
रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर 'मर्दानी 3' को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं और फिल्म ने 7वें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ 'मर्दानी 3' की 7 दिनों की कुल कमाई अब 26.30 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ मर्दानी 3 ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म मर्दानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, मर्दानी के पहले हफ्ते का कलेक्शन 22.87 करोड़ था. हालांकि दूसरे पार्ट की कमाई 28.05 करोड़ रुपये को मर्दानी 3 पीछे नहीं कर पाई. बता दें, मर्दानी 3 में रानी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम रोल में हैं.
ये भी पढ़ें- सालों से इस चीज के लिए तरस रही थी प्रियंका चोपड़ा, राजामौली ने 'वाराणसी' में पूरी की एक्ट्रेस की तमन्ना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us