सालों से इस चीज के लिए तरस रही थी प्रियंका चोपड़ा, राजामौली ने 'वाराणसी' में पूरी की एक्ट्रेस की तमन्ना

Priyanka Chopra on Varanasi: प्रियंका चोपड़ा ने सालों से हिंदी फिल्में नहीं की है. ऐसे में एक्ट्रेस एक चीज के लिए काफी तरस रही थी. अब वाराणसी में उनकी ये तमन्ना पूरी हो गई है. चलिए जानते हैं.

Priyanka Chopra on Varanasi: प्रियंका चोपड़ा ने सालों से हिंदी फिल्में नहीं की है. ऐसे में एक्ट्रेस एक चीज के लिए काफी तरस रही थी. अब वाराणसी में उनकी ये तमन्ना पूरी हो गई है. चलिए जानते हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Varanasi

Varanasi Photograph: (Priyanka Chopra (Instagram))

Priyanka Chopra on Varanasi: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने सालों से हिंदी फिल्में नहीं की है, ऐसे में वो एक चीज के लिए काफी तरस रही थी. जब प्रियंका को ये फिल्म ऑफर हुई थी तो उन्होंने राजामौली के सामने शर्त रखी थी, जिसे पूरा किया गया. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

Advertisment

इस चीज के लिए तरस रही थी प्रियंका

हाल ही में फिल्म वाराणसी टीम का एक इंटरव्यू हुआ था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब राजामौली ने उन्हें ये फिल्म ऑफर की तो उन्होंने सिर्फ एक ही शर्त रखी. उन्होंने कहा- 'मैंने 6 सालों से हिंदी फिल्में नहीं की थी और मैं डांस काफी मिस कर रही थी. तो जब  राजामौली ने मुझे फिल्म ऑफर की, तो मैंने उनसे कहा 'क्या आप मुझे डांस करने देंगे?'. ऐसे में राजामौली ने एक्ट्रेस की तमन्ना को पूरा किया और फिल्म में एक डांस नंबर रखा गया है.

प्रियंका के साथ नाचेंदे महेश बाबू

प्रियंका ने ये भी बताया कि उनका डांस काफी सेंसेशनल होने वाला है और इसमें उनका साथ महेश बाबू ने भी दिया हैं. बता दें, राजामौली की ये फिल्म अब तक कि सबसे महंगे बजट की बताई जा रही है और इसका अनाउंसमेंट भी बहुत ग्रैंड लेवल पर किया था. फिल्म की एक झलक देख फैंस के बीच इसके लिए क्रेज काफ बढ़ गया है. बता दें, इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और  पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) लीड रोल में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- GenZ में बढ़ रही कोरियन कल्चर की लहर, आखिर सोशल मीडिया में ऐसा क्या देख रहे बच्चे?

Priyanka Chopra varanasi
Advertisment