GenZ में बढ़ रही कोरियन कल्चर की लहर, आखिर सोशल मीडिया में ऐसा क्या देख रहे बच्चे?

Korean Culture Wave in GenZ: भारत में यंग जनरेशन के बीच कोरियन कल्चर का इन्फ्लुएंस बढ़ता जा रहा है. आखिर इसके पीछे की क्या वजह है, चलिए जानते हैं.

Korean Culture Wave in GenZ: भारत में यंग जनरेशन के बीच कोरियन कल्चर का इन्फ्लुएंस बढ़ता जा रहा है. आखिर इसके पीछे की क्या वजह है, चलिए जानते हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Korean Culture

Korean Culture Photograph: (BTS)

Korean Culture Wave in GenZ: आज की यंग जनरेशन या फिर यू कहे GenZ कोरियन कल्चर की तरफ ज्यादा इन्फ्लुएंस होते जा रहे है. इसी के चलते गाजियाबाद में तीन बहनों ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि इनकी मौत का कनेक्शन कोरियन लहर से ही है. अब इस घटना ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर बच्चे कोरियन कल्चर में ऐसा क्या देख रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ रहा है.

Advertisment

कैसे हुई कोरियन कल्चर की शुरुआत?

कई रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि देश में कोरियन कल्चर बढ़ने की इसकी शुरुआत 2000 के दशक में मणिपुर जैसे राज्यों से हुई. वहां के लोगों ने उस वक्त कोरियन कटेंट देखना शुरू कर दिया था. इसके बाद जब दुनियाभर में कोविड की वजह से लॉकडाउन हुआ तो ये लहर पूरी दुनिया में छा गई. भारत में भी लोगों पर इसका गहरा असर पड़ा. पहले लोगों के इससे जुड़ी फिल्में, वेब सीरीज देखना शुरू किया. धीरे-धीरे लोग इसके आधी होने लगे और  तब से शुरू हुई यह लहर बढ़ती ही चली गई.

यंग जनरेशन कैसे हुई प्रभावित?

वहीं, अगर यंग जनेरशन की बात करें तो ये कोरियन पॉप (K-Pop), कोरियन ड्रामा (K-Dramas), कोरियन गेम्स और जापानी एनिमे (Anime) की तरफ ज्यादा प्रभावित हुए.  GenZ के बीच BTS और BlackPink जैसे बैंड छाए. दरअसल, इन सभी में यूथ को  टारगेट किया गया.  'K-Dramas में दोस्ती, स्कूल-कॉलेज की लाइफ दिखाई गई. जिससे लोग कनेक्ट हुए. वहीं, सिंगर्स भी ऐसे गाने गाते है, जो यूथ के लिए लिखे होते हैं. यही वजह है कि कोरियन खाने से लेकर कोरियन लकु तक सब कुछ आज की यूथ करना पसंद करती है. 

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया को लेकर सोनू सूद ने फैलाई अवेयरनेस, 16 साल से कम उम्र के बच्चों को दूर रखने की दी सलाह

korean drama
Advertisment