सोशल मीडिया को लेकर सोनू सूद ने फैलाई अवेयरनेस, 16 साल से कम उम्र के बच्चों को दूर रखने की दी सलाह

Sonu Sood on Teenagers Using Social Media: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर बात की है. एक्टर ने देश के लोगों से खास अपील भी की है.

Sonu Sood on Teenagers Using Social Media: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर बात की है. एक्टर ने देश के लोगों से खास अपील भी की है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
sonu sood

sonu sood Photograph: (Sonu Sood (Instagram))

Sonu Sood on Teenagers Using Social Media: गाजियाबाद में हुई 3 बहनों की मौत ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी है. हर कोई इस खबर को सुन हैरान है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है और दुख जताया है. वहीं, सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर कर 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की सलाह दी है. इसके अलावा एक्टर ने देश के लोगों से खास अपील भी की है.

Advertisment

सोनू सूद ने पोस्ट में क्या लिखा?

sonu sood (2)
sonu sood Photograph: (sonu sood (Instagram))

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाजियाबाद में हुई 3 बहनों की मौत का जिक्र करते हुए लिखा- 'गाजियाबाद में तीन युवतियों की जान चली गई. इनकी जान हिंसा या गरीबी से नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अनदेखे दबाव से गई है. मैंने पहले भी आवाज उठाई है और मैं फिर से कह रहा हूं. शिक्षा को छोड़कर, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाया जाना चाहिए.'

एक्टर ने लोगों से की अपील

इतना ही नहीं सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया और बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए कहा. एक्टर ने कहा- 'बचपन को मार्गदर्शन की जरूरत है, एल्गोरिदम की नहीं. ये किसी पर इल्जाम लगाने की बात नहीं है, ये सुरक्षा की बात है. बच्चों को बचाने के लिए अभी कदम नहीं उठाए तो बहुत देर हो जाएगी. इसे एक और ऐसी खबर न बनने दें जिसे हम भूल जाएं. अब कार्रवाई का समय है.' बता दें, .इससे पहले भी सोनू सूद ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने की बात कही थी. जिसमें उन्होंने जनता से भी अपील की थी कि इस मुद्दे पर गौर से ध्यान दिया जाए. 

ये भी पढ़ें- The 50: प्रिंस नरूला के बाद मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को कहा 'गंवार', तो शो में ही इस शख्स ने पीट डाला

sonu sood
Advertisment