logo-image

इस फिल्म में Aishwarya Rai की लाठी बनी थीं दया बेन, किया था जबरदस्त काम

टीवी के पॉपुलर शो Taarak Mehta Ka Oolta Chashma की दया बेन को लोग भले इसी किरदार से केवल जानते हों, लेकिन असल में दिशा वकानी ने कई फिल्मों में काम किया है.

Updated on: 24 Jan 2022, 04:14 PM

नई दिल्ली :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Oolta Chashma) वह शो है जो देश भर में सालों से पसंद किया जा रहा है. शो के सभी किरदार लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है. कुछ कलाकार तो ऐसे हैं जो सालों से शो से गायब हैं लेकिन आज भी फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं. इन्हीं में से एक दिशा वकानी (Disha Vakani) भी हैं. उन्हें लोग दया के किरदार के लिए ही जानते हैं, लेकिन कम लोग यह जानते होंगे कि उन्होंने फिल्में भी की हैं.

यह भी पढ़ें: पुलिस की नौकरी छोड़कर स्टार बनने वाले Raj kumar क्यों चाहते थे कि उनका अंतिम संस्कार गुमनामी में हो?

जी हां, टीवी की दया यानी दिशा वकानी साल 2008 में आई फिल्म 'जोधा अकबर' (Jodha Akbar) में नजर आ चुकी हैं. फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर किया था, जहां वह उनकी सहयोगी की भूमिका में नजर आई थीं.

                                       

फिल्म में उनका किरदार माधवी जोशी का था, जो गुप्त रक्षक भी बनी थीं और शादी के बाद मुगल साम्राज्य में रानी जोधाबाई का साथ देती थीं.

                                       

उस वक्त भले ही लोगों ने उन्हें नोटिस नहीं किया हो, लेकिन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह बतौर लीड रोल में गिनी जाती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि, दया (Daya) यानी दिशा वकानी ने ऐश्वर्या संग केवल यही नहीं बल्कि देवदास में भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया है. इसमें उन्होंने सखी की भूमिका निभाई थी.

                                      

इसके अलावा दिशा वकानी अनुपम खेर की 'नॉट सो पॉप्युलर' (Not So Popular) , प्रियंका चोपड़ा की 'लव स्टोरी 2050' (Love Story 2050) और आमिर खान की 'मंगल पांडे' (Mangal Pandey) में भी नजर आ चुकी हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, तारक मेहता की दया लंबे समय से शो में नजर नहीं आई हैं. साल 2017 में उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक लिया था, जिसके बाद अब तक उनकी वापसी नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: फिल्म उमराव जान पर रेखा ने कहा था, मैंने कोई ट्रेनिंग नहीं ली

लेकिन मेकर्स और शो के प्रोड्यूसर का कहना है कि दिशा वकनी जल्द ही शो में वापसी करेंगी जिससे न सिर्फ फैंस को उनकी दया बेन मिल जाएंगी बल्कि जेठालाल को भी उसकी गरबा क्वीन का साथ मिल जाएगा.