ONGC Recruitment 2025: तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने कार्यकारी स्तर के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com या ongcindia.com/web/hi/career/recruitment-notice पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 24 जनवरी 2025 है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 108 पद भरे जाएंगे. भर्ती की पूरी जानकारी आगे दी गई है.
वैकेंसी डिटेल्स
- जियोलॉजिस्ट: 5 पद
- जियोफिजिसिस्ट (सरफेस): 3 पद
- जियोफिजिसिस्ट (वेल्स): 2 पद
- सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE) - उत्पादन (मैकेनिकल):11 पद
- AEE - उत्पादन (पेट्रोलियम): 19 पद
- AEE - उत्पादन (रसायन):23 पद
- AEE - ड्रिलिंग (मैकेनिकल):23 पद
- AEE - ड्रिलिंग (पेट्रोलियम): 6 पद
- AEE (मैकेनिकल): 6 पद
- AEE (इलेक्ट्रिकल):10 पद
शैक्षणिक योग्यता
प्रत्येक पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए ONGC की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.
ONGC Recruitment 2025 Notification
आयु सीमा
AEE (उत्पादन), AEE (ड्रिलिंग), AEE (मैकेनिकल), AEE (इलेक्ट्रिकल)
- सामान्य/EWS: अधिकतम 26 वर्ष
- OBC: अधिकतम 29 वर्ष
- SC/ST: अधिकतम 31 वर्ष
जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट (सरफेस), जियोफिजिसिस्ट (वेल्स)
- सामान्य/EWS: अधिकतम 27 वर्ष
- OBC: अधिकतम 30 वर्ष
- SC/ST: अधिकतम 32 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹1,000
SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
सैलरी इतनी मिलेगी
चयनित उम्मीदवारों को ₹60,000 से ₹1,80,000 के बीच वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य लाभ जैसे चिकित्सा सुविधाएं, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन, भविष्य निधि, और सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए जाएंगे.
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- कुल प्रश्न: 85
- विषय: संबंधित क्षेत्र, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, और गणितीय क्षमता
- अवधि: 2 घंटे
- नकारात्मक अंकन नहीं होगा
साक्षात्कार और समूह चर्चा (GD)-CBT और साक्षात्कार के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
ये भी पढ़ें-IGNOU TEE Result: इग्नू ने दिसंबर सत्र का टीईई रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
ये भी पढ़ें-आने वाले 5 सालों में बदल जाएंगे जॉब के अवसर, कहां बढ़ेगी नौकरी, कहां होंगे खत्म, जानें सबकुछ
ये भी पढ़ें-यूपी जूनियर असिस्टेंट समेत 2 भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम सिटी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
ये भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2025: जाने कब जारी होगा सीबीएसई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट