JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने मारी बाजी, हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main 2026 Session 1 Result: JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

JEE Main 2026 Session 1 Result: JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
JEE Main 2026 Result

सांकेतिक तस्वीर

JEE Mains Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल है.

Advertisment

इन कैंडिडेट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल 

इस बार जेईई मेन 2026 सेशन 1 में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. ये छात्र देश के अलग-अलग राज्यों से हैं. 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों में श्रेयस मिश्रा (दिल्ली), नरेंद्रबाबू गारी माहित (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर (राजस्थान), चिरंजीब कर (राजस्थान), भावेश पत्र (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), अर्णव गौतम (राजस्थान), पासला मोहित (आंध्र प्रदेश), माधव विरादिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात) और विवान शरद महीश्वरी (तेलंगाना) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: 'तनाव मुक्त तैयारी, संतुलित जीवन जीने की सलाह'; परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में PM मोदी ने दिए ये मंत्र

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • नई विंडो में मांगी गई जानकारी भरें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए गुजरात सीएम, छात्रों को दिए साकारात्मक संदेश

परीक्षा में कितने छात्र शामिल

अगर परीक्षा में शामिल छात्रों की बात करें तो पेपर 1 के लिए कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 96.26 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में हुई, जबकि 29 जनवरी को बीआर्क और बीप्लानिंग (पेपर 2) की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें: JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश

Nta Jee Main Result
Advertisment