JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत

JPSC Exam Update: JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उम्र सीमा छूट मामले पर हाई कोर्ट ने 22 अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरने की अनुमति दी है. साथ ही 14 फरवरी अंतिम तिथि तय कर जवाब मांगा है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

JPSC Exam Update: JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उम्र सीमा छूट मामले पर हाई कोर्ट ने 22 अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरने की अनुमति दी है. साथ ही 14 फरवरी अंतिम तिथि तय कर जवाब मांगा है.

JPSC Exam Update:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उम्र सीमा में छूट नहीं देने के मामले में हाई कोर्ट ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. इस मुद्दे को लेकर उम्मीदवारों ने पहले जेपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा.

Advertisment

22 अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म की अनुमति

सुनवाई के दौरान अदालत ने 22 अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने की अनुमति दे दी है. साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई है. कोर्ट ने राज्य सरकार और जेपीएससी को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है.

अभ्यर्थियों ने इस मामले पर क्या कहा?

अभ्यर्थियों का कहना है कि 2021 की नियमावली में अधिकतम उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है और पहले की परीक्षाओं में भी यह छूट दी गई थी. लेकिन इस बार छूट नहीं मिलने से वे नाराज थे. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, जगन्नाथ मंदिर की रखेंगी आधारशिला

Jharkhand News JPSC
Advertisment