Jharkhand: 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, जगन्नाथ मंदिर की रखेंगी आधारशिला

Jharkhand: 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरे पर आकर महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand: 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरे पर आकर महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को झारखंड में स्थित जमशेदपुर के दौरे पर आ रही हैं. इस दौरान वे महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगी. राष्ट्रपति का यह जमशेदपुर का दूसरा दौरा होगा. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त (डीसी) और एसएसपी ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है.

Advertisment

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

जिस मैदान में मंदिर का निर्माण होना है, वहां पहले जमीन असमतल थी और कई तरह की दिक्कतें थीं. अब प्रशासन ने जमीन को समतल कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. अधिकारियों का कहना है कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. मंदिर का निर्माण पारंपरिक शैली में किया जाएगा और इसके लिए ओडिशा से विशेषज्ञ कारीगर बुलाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: पारसनाथ पहाड़ के पास जमीन के नीचे मिला नक्सली बंकर, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

Draupadi Murmu Jharkhand News
Advertisment