Jharkhand News: गिरिडीह में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र से जमीन के नीचे बने नक्सली बंकर का पता लगाकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए.
Jharkhand News:झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी और कानेडी इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन से लगभग 15 फीट नीचे बने एक नक्सली बंकर का पता लगाया. बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की मदद से बंकर को सुरक्षित तरीके से खोला गया, जहां से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने के बाद यह क्षेत्र में हाल के वर्षों की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन लगातार अभियान चला रहे हैं. हाल ही में चाईबासा में भी सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था. अधिकारियों का कहना है कि इलाके में आगे भी सघन तलाशी अभियान जारी रहेगा, ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: केचकी महोत्सव से चमकेगा पलामू पर्यटन, आयोजन का खर्च उठाएगी सोरेन सरकार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us