Jharkhand News: केचकी महोत्सव से चमकेगा पलामू पर्यटन, आयोजन का खर्च उठाएगी सोरेन सरकार

Jharkhand News: केचकी में 27 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन, झारखंड की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा. इस कार्यक्रम के लिए सोरेन सरकार खर्च भी वहन करने वाली है.

Jharkhand News: केचकी में 27 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन, झारखंड की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा. इस कार्यक्रम के लिए सोरेन सरकार खर्च भी वहन करने वाली है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
kechki mahotsav

kechki mahotsav

Jharkhand News: झारखंड के पलामू और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित केचकी में एक भव्य केचकी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यह महोत्सव 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च को कोयल और औरंगा नदियों के संगम स्थल पर आयोजित होगा. इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व पलामू टाइगर रिजर्व करेगा.

Advertisment

क्या है केचकी

केचकी वह स्थान है, जहां से पलामू टाइगर रिजर्व के अंदर पर्यटन सर्किट की शुरुआत होती है. यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता, जंगल और नदियों के संगम के लिए जाना जाता है. पास ही बेतला नेशनल पार्क स्थित है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. जनवरी से मार्च के बीच यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिनमें सबसे अधिक पर्यटक पश्चिम बंगाल से आते हैं.

महोत्सव का क्या है उद्देश्य

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने केचकी महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया है. इस महोत्सव के माध्यम से झारखंड की कला, संस्कृति, लोक परंपरा और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा. महोत्सव के दौरान झारखंड से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी.

जंगलों के संरक्षण के बारे में दी जाएगी जानकारी

इसके साथ ही पर्यटकों को वाइल्डलाइफ और जंगलों के संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. पलामू टाइगर रिजर्व से जुड़े अधिकारी पर्यटकों को वन्य जीवों, जंगलों और जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे.

सोरेन सरकार आयोजन का देगी 70 लाख रुपये

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केचकी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में विभागीय मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि राज्य सरकार इस महोत्सव के आयोजन के लिए 70 लाख रुपये की राशि देगी. उनका मानना है कि यदि इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलता है तो इससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे.

टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक ने की पुष्टि

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने महोत्सव की पुष्टि करते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन पूरी तैयारी के साथ किया जा रहा है और इसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड सरकार की नई पहल, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये का लोन

cm-hemant-soren Jharkhand
Advertisment