Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए गुजरात सीएम, छात्रों को दिए साकारात्मक संदेश

Pariksha Pe Charcha: गांधीनगर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा को अवसर मानने और संतुलित जीवन अपनाने का संदेश दिया.

Pariksha Pe Charcha: गांधीनगर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा को अवसर मानने और संतुलित जीवन अपनाने का संदेश दिया.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
CM Bhupendra Patel

CM Bhupendra Patel

Pariksha Pe Charcha: गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित आनंद निकेतन स्कूल में प्रदेश के मुखिया भूपेंद्र पटेल परीक्षा पर चर्चा के नौवें संस्करण में स्कूली छात्रों के साथ शामिल हुए. परीक्षा पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पहल है, जो पिछले आठ वर्षों से छात्रों को परीक्षा और असफलता के डर से मुक्त करके आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.  

Advertisment

खास मौके पर सीएम पटेल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की कसौटी नहीं बल्कि परिश्रम का प्रतिबिंब है. तनाव को सफलता में बदलने का अवसर भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में शांत रहकर आगे बढ़ने और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया. 

मोबाइल फोन की लत से दूर रहने की सलाह

छात्रों में मोबाइल फोन की बढ़ती लत पर सीएम ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जैसे आप पढ़ाई और खेल के लिए समय निर्धारित करते हैं, ठीक वैसे ही मोबाइल के इस्तेमाल के लिए सीमित समय तय करना चाहिए, जिससे इसकी आदत न बन जाए. उन्होंने ‘विकसित भारत@2047’ के विजन का उल्लेख किया और कहा कि पीएम मोदी ने छात्रों से ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया.

क्या बोले शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युम्न वाज भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. वाज ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तीन एस- संस्कार, समझ और सदाचार का विकास करना है. शिक्षा सिर्फ परीक्षाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है. विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा को उत्सव की भांति लेना चाहिए. 

कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुआ

गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल के साथ-साथ विधायक रीता बेन और अल्पेश भाई, जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पा पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

Gujarat govt. Pariksha Pe Charcha
Advertisment