बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश

गुजरात में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले एक रिव्यू मीटिंग बुलाई गई, जिसमें सुरक्षा, परिवहन और बिजली की पुख्ता व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.

गुजरात में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले एक रिव्यू मीटिंग बुलाई गई, जिसमें सुरक्षा, परिवहन और बिजली की पुख्ता व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Gujarat Govt Ensures Smooth Conduct of Class 10 & 12 Board Exams

(X@InfoGujarat)

गुजरात के गांधीनगर स्थित विद्या समीक्षा केंद्र में आगामी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर हाईलेवल रिव्यू मीटिंग आयोजित की गईं. बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री डॉ. प्रदीपसिंह जडेजा ने की. बैठक में राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती रीवाबा जडेजा भी उपस्थित रहीं. दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Advertisment

अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मीटिंग में शिक्षा मंत्री डॉ. प्रदीप सिंह जड़ेजा ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण, तनावमुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का मौका मिले. शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली है. बैठक में जिला समन्वय समिति के अधिकारियों को प्रर्यवेक्षण का जिम्मा देने पर चर्चा हुई. साथ ही बैठक में जिला समन्वय समिति को प्रश्नपत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में सशस्त्र पुलिस सुरक्षा बल की तैनाती, परीक्षा संबंधी अधिसूचना के प्रकाशन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

एग्जाम पेपर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

राज्य सरकार ने साफ कर दिया कि एग्जाम का पूरा प्रोसेस पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी. एग्जाम पेपर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन, बिजली और सुरक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की बाधा पैदा न हो.  

विद्यार्थियों के हक में काम कर रही गुजरात सरकार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और व्यवस्थित प्रबंधन को लेकर प्रतिबद्ध है. इन व्यापक तैयारियों से सुनिश्चित किया जाएगा कि लाखों विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक माहौल में अपनी बोर्ड की परीक्षाएं दे सकें.

Gujarat govt.
Advertisment