मधुर भंडारकर की फिल्म ‘द वाइव्स’ की शूटिंग शुरू
थायराइड के मरीज इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना हो जाएगी दिक्कत
गंगा नदी में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, रोकने पर युवक बोले- 'गुजर्र हूं'
अफगानिस्तान में मादक पदार्थ तस्करी नाकाम, 43 किलो अफीम जब्त, दो गिरफ्तार
मगरमच्छों के साथ ऐसा बर्ताव? वायरल वीडियो में केयरटेकर ने दिखाई दिलेरी, लोग बोले- ‘ये इंसान है या जादूगर’
गोरिल्ला ने पकड़कर मगरमच्छ की कर दी जमकर पिटाई, वीडियो देख लोगों नहीं हुआ यकीन
बिहार : 7.89 करोड़ मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण शुरू, घर-घर जाकर 97 प्रतिशत फॉर्म वितरित
भारत को विकास के पथ पर लाने के लिए जब 1951 में शुरू हुई पहली पंचवर्षीय योजना, जो बाद में बनी भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार
चिंपांजी ने गोद में बच्चे को उठाया फिर किया ऐसा काम, वीडियो देख नहीं हो रहा है किसी को भी यकीन

कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए : तुहिन सिन्हा

कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए : तुहिन सिन्हा

कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए : तुहिन सिन्हा

author-image
IANS
New Update
कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर की सलाह पर देना चाहिए ध्यान: तुहिन सिन्हा

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विदेश नीति के मामले में वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अनुभव को नजरअंदाज करना पार्टी की गलती है।

सिन्हा ने कहा कि विदेश नीति के मामले में कांग्रेस में शशि थरूर से ज्यादा अनुभवी कोई नहीं है। अगर वह बार-बार कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत को सफलता मिली है तो कांग्रेस पार्टी को उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस देश के हितों के खिलाफ काम कर रही है और ऐसा लगता है कि पार्टी ने देश के दुश्मनों से सुपारी ले ली है। थरूर की विदेश नीति में विशेषज्ञता को देखते हुए कांग्रेस को उनकी सलाह पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, न कि मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना में उलझना चाहिए।

सिन्हा ने कहा, शशि थरूर जैसे अनुभवी नेता लगातार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सही दिशा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी बातों को अनसुना कर रही है। यह पार्टी की दिशाहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की आलोचनाएं देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने के सुनियोजित प्रयास हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की कूटनीतिक ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है, लेकिन कांग्रेस इसे कमजोर करने में लगी है।

इसके साथ ही तुहिन सिन्हा ने 1975 के आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 24-25 जून, 1975 की मध्य रात्रि को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर संविधान की हत्या की थी। उस दौर की भयावह यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। 50 साल बाद भी कांग्रेस का रवैया नहीं बदला है। उनके नेता राहुल गांधी पर भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने, चुनाव आयोग पर निराधार हमले करने और न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उपेक्षा दिखा रही है। यह पार्टी आज भी उसी मानसिकता के साथ काम कर रही है, जिसने 1975 में लोकतंत्र को कुचला था। कांग्रेस का मौजूदा रवैया देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं के लिए खतरा है।

--आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment