Shailendra Pandey
शैलेन्द्र पाण्डेय एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता फिल्ममेकर, पत्रकार, फोटोग्राफर और ऐंकर हैं। वर्तमान में वे न्यूज़ नेशन में बतौर सीनियर एडिटर एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर कार्यरत हैं, जहां वे न्यूज़ नेशन टीवी और इसके OTT प्लेटफार्म NN Plus के लिए डॉक्यूमेंट्री और विशेष प्रोजेक्ट्स तैयार करते हैं। पत्रकारिता में उनके दो दशकों से अधिक के अनुभव में ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम शामिल है। उन्होंने UPRTOU से PGJMC की डिग्री प्राप्त की है।