X

श्रीकांत पर इनामों की बरसात, इन खिलाड़ियों को भी मिल चुका है पुरस्कार

News Nation Bureau New Delhi 29 June 2017, 05:59:23 AM
Follow us on News
किदांबी श्रीकांत

भारतीय खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को केंद्र के साथ ही उनकी राज्य सरकारों ने नकद पुरस्कार के साथ कई गज जमीनें और फ्लैट्स गिफ्ट किए हैं। इन खिलाड़ियों में किदांबी श्रीकांत, पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा, सुशील कुमार के साथ योगेश्वर दत्त शामिल हैं। 1. किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब अपने नाम कर सनसनी मचाने वाले भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की निगाहें इस समय अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर हैं। ऐसे में श्रीकांत पर इनामों की बरसात होना स्वाभाविक है। जी हां, भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के पांच लाख रुपये के इनाम देने के बाद आंध्र प्रदेश की सरकार किदांबी पर मेहबान हुई है। देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किंदाबी श्रीकांत को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 50 लाख की इनामी राशि के साथ अमरावती , जो कि पांच साल बाद राज्य की राजधानी बनने वाली है, वहां 1000 वर्ग गज का फ्लैट भेंट किया है।

पीवी सिंधु

रियो द जेनेरियो ओलिंपिक में सिल्वर मैडल अपने नाम करने वाली बैटमिंटन स्टार पीवी सिंधु दोनों तेलुगु राज्यों आंध्रप्रदेश और तेलंगाना ने इनाम की बरसात शुरू कर दी थी। आंध्रप्रदेश सरकार ने सिंधु को तीन करोड़ रुपए का नकद पुरस्‍कार, भावी राजधानी अमरावती में 1000 वर्ग फीट जमीन और क्लास-1 अधिकारी की नौकरी की पेशकश की थी। वहीं तेलंगाना सरकार ने पीवी सिंधु को 5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, 1000 वर्ग फीट जमीन और डिप्टी कलेक्टर की नौकरी की पेशकश दी।

साक्षी मलिक

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को ​हरियाणा सरकार,दिल्ली सरकार के साथ तेलंगाना सरकार ने करोड़ों रुपये देने की घोषणा की थी। बता दें दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये ने यह घोषणा की और साक्षी के पिता सुखबीर मलिक को भी पदोन्नति देने की घोषणा की है।

साइना नेहवाल

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 120,000 डॉलर इनामी राशि के मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में उनको 50 लाख रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया था।

सानिया मिर्जा

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को कॉनवेल्थ और एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते तेलंगाना सरकार उन्हें राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बनाया और 1 करोड़ की राशि भी दी थी।

Top Story